Tejaswi super active on YouTuber beating reached police station for FIR accused Nitish minister यूट्यूबर की पिटाई पर तेजस्वी सुपर एक्टिव, थाना पहुंच दर्ज कराया FIR; नीतीश के मंत्री पर लगाया आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर की पिटाई पर तेजस्वी सुपर एक्टिव, थाना पहुंच दर्ज कराया FIR; नीतीश के मंत्री पर लगाया आरोप

यूट्यूबर दिलीप सहनी की पिटाई प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केस दर्ज कराने खुद थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आन्दोलन की चेतावनी भी दी।

Mon, 15 Sep 2025 01:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
यूट्यूबर की पिटाई पर तेजस्वी सुपर एक्टिव, थाना पहुंच दर्ज कराया FIR; नीतीश के मंत्री पर लगाया आरोप

यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से दरभंगा पहुंच गए और सिंहवाड़ा थाने पर पहुंचकर अपने सामने एफआईआर दर्ज कराया। आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने दिलीप सहनी की पिटाई करवाई है। उन्होंने यूट्यूबर को न्याय दिलाने के लिए आन्दोलन की चेतावनी दी। रविवार को दरभंगा में मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी पर हमले की खबर आई थी। मंत्री के सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी शिकायती आवेदन थाने में दिया गया है। दरभंगा पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। कहा कि पिछड़े समाज के यूट्यूब पत्रकार पर हमला किया गया है।

तेजस्वी यादव ने थानाध्यक्ष के सामने बैठकर तेजस्वी यादव ने मामले दर्ज करने को कहा। इस मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा और मिथिलेश यादव को भी जानलेवा हमले का अभियुक्त बनाया गया है। थानेदार से कहा कि मैं गवाह हूं कि मंत्री विधानसभा में भी गाली गलौज करते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। मीडिया कर्मियों से कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया तो पटना से दरभंगा आना पड़ा।अगर न्याय नहीं मिला तो बिहार बंद भी कराएंगे। हालांकि कुछ स्थानीय युवकों ने तेजस्वी यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। कहा कि शहरी विकास एवं निकाय मंत्री जीवेश मिश्रा से अतिपिछड़ा समाज के होनहार निष्पक्ष पत्रकार ने क्षेत्र की जर्जर सड़क संबंधित सवाल किया तो मंत्री ने रात के अंधेरे में पत्रकार को बेरहमी से पीटा और माँ-बहन की अभद्र गालियां दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का दावा- जीवेश मिश्रा ने सवाल पूछने पर पत्रकार को पीटा; वीडियो दिखाया

इधर मंत्री जीवेश मिश्रा के सुरक्षा कर्मियों ने भी थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने काफिले की गाड़ी पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। दरभंगा सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने इसकी पुष्टि की है। कहा है कि कांड दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। दिलीप सहनी के आवेदन पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नीतीश के मंत्री जीवेश कुमार की गाड़ी पर हमला, मारपीट में एक घायल

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। किसी के दबाव में पुलिस नहीं आए। उन्होंने मंत्री जीवेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया। हालांकि बीजेपी और जीवेश मिश्रा के लोगों का कहना है कि मौसम चुनावी है तो राजनीति की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पाकिस्तान बीजेपी का पार्टनर', भारत-पाक मैच पर तेजस्वी ने पीएम मोदी को घेरा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के बयान पर घमासान; NDA बता रहा फूट, राजद-कांग्रेस सफाई दे रही
ये भी पढ़ें:जमीन पर सोई बच्ची से लेकर बाथरूम तक, तेजस्वी ने GMCH का वीडियो दिखा सरकार को घेर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।