Anti Narcotics Psychotropic Drugs Bureau formed in alcohol ban Bihar to stop dry intoxicants शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे पर सख्ती, एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे पर सख्ती, एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना

नीतीश सरकार ने शराबबंदी वाले बिहार में सूखा नशा पर पाबंदी लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड साइकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो गठित किया है। इसमें एडीजी, आईजी, एसपी और सिपाही के पदों की नियुक्ति की जाएगी। 

Thu, 18 Sep 2025 04:11 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे पर सख्ती, एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो बना

शराबबंदी वाले बिहार में अब सूखे नशे पर भी सख्ती कर दी गई है। नीतीश सरकार ने सूखा नशा पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो का गठन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। इस ब्यूरो को राज्य स्तरीय थाना बनाया गया है। साथ ही इसमें बिहार पुलिस के एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अफसरों से लेकर सिपाहियों तक की तैनाती जाएगी।

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को पटना में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो में मद्य निषेध इकाई से पूर्व में स्वीकृत 229 पदों को हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही इस इकाई में अलग से 100 पदों का भी सृजन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

बता दें कि बिहार में साल 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। इसके अंतर्गत राज्य में शराब के उत्पादन, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह पाबंदी है। शराबबंदी होने के बाद राज्य में बीते कुछ सालों में सूखा नशा की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इस पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस और मद्य निषेध विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अब अलग से एंटी नारकोटिक्स एड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो गठित कर दिया गया है। यह इकाई पूरे बिहार में सूखे नशे पर लगाम लगाने की दिशा में और तेजी से काम करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।