girl who went from home after angry over parents raped by auto driver in gorakhpur uttar padesh बिहार में परिजनों से रूठ कर घर से निकल गई लड़की, यूपी में ऑटो ड्राइवर ने कर डाला रेप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में परिजनों से रूठ कर घर से निकल गई लड़की, यूपी में ऑटो ड्राइवर ने कर डाला रेप

परिजनों ने लड़की की तलाश अपने स्तर से की परंतु कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 19 जून की सुबह एक अज्ञात नंबर से पीड़िता ने परिजनों को फोन पर आपबीती सुनाई और बताया कि वह इस समय गोरखपुर में है।

Sun, 22 June 2025 10:05 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान संवाददाता, बेतिया, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में परिजनों से रूठ कर घर से निकल गई लड़की, यूपी में ऑटो ड्राइवर ने कर डाला रेप

बिहार में अपने घर से रूठ कर निकली एक नाबालिग लड़की से उत्तर प्रदेश में रेप का मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में मटियरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से परिजनों से रूठकर गोरखपुर पहुंची नाबालिग लड़की से टेम्पो चालक ने दुष्कर्म किया। लड़की 18 जून को घर से निकल गोरखपुर पहुंची थी। वहां टेंपो चालक शिकारपुर थाने के चतुर्भुजवा निवासी ताहिर देवान ने लड़की को अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ताहिर देवान को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की बीते 18 जून को परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई और ट्रेन से गोरखपुर पहुंच गई। परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर से की परंतु कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 19 जून की सुबह एक अज्ञात नंबर से पीड़िता ने परिजनों को फोन पर आपबीती सुनाई और बताया कि वह इस समय गोरखपुर में है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मटियरिया थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस मोबाइल के लोकेशन की जांच करने में लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपड़े से लड़की का मुंह बांध किया रेप, बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के लिए आदेश, ट्रांसफर नहीं लिया तो एक साल तक नहीं कर सकते आवेदन

इसी बीच गोरखपुर स्टेशन के पास आरोपी शिकारपुर थाना के चतुर्भुजवा गांव निवासी टेंपो चालक ताहिर देवान (37) लड़की को मिल गया। उसने लड़की से बातचीत कर उसके घर के बारे में जानकारी ली। उसने लड़की को बताया कि उसका भी घर बेतिया जिला में है और वह उसे घर छोड़ देगा। थानाध्यक्ष ने लड़की से पूछताछ के बाद मटियरिया थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद मटियरिया पुलिस की टीम ने चौतरवा पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।