तलाक लेने आए थे जीजा, बिहार में सालों ने मार-मार कर हाथ-पैर तोड़ दिया
घायल मो. उजाले विजय छपरा स्थित समीप निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत हैं। पुलिस को दिये बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी शादी औराई थाने के चंडिया गांव निवासी मुस्कान परवीन से हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। लेकिन विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही है।

बिहार में अनबन के बाद पत्नी से तलाक लेने आए सीतामढ़ी के छोटका कुंआ निवासी बहनोई मो. उजाले शेख का सालों ने मार-मार कर हाथ-पांव तोड़ दिया। दरभंगा फोरलेन पर संगमघाट के पास बहनोई को बस से खींचकर सालों ने रॉड से मारा। उजाले ने अपने सालों पर 4.50 लाख रुपये भी छीन लेने का भी आरोप लगाया है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
घायल मो. उजाले विजय छपरा स्थित समीप निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत हैं। पुलिस को दिये बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी शादी औराई थाने के चंडिया गांव निवासी मुस्कान परवीन से हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। लेकिन विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही है। 27 जून को तलाक के लिए पक्की सराय स्थित एक मदरसा में खोला कराने आए थे। इसमें शादी पर हुए तमाम खर्च भी पत्नी को अदा करना था।
इसके लिए 4.50 लाख रुपये भी वो साथ लेकर आए थे। मदरसा में बात के दौरान पत्नी पुत्र को लौटाने को तैयार नहीं हुई। इस वजह से तलाक पर बात नहीं बनी। इसके बाद बस से वह सीतामढ़ी लौट रहा था। तभी साले मो. महताब, मो. कादिर, मो. फरीद और मुख्तार हाफिज ने संगम घाट के पास बस को पीछा कर रोक लिया।
सभी ने मिलकर बस से उन्हें नीचे खींच लिया और रॉड से मारकर हाथ-पांव तोड़ दिए। रुपये वाला बैग भी छीन लिया गया। लोगों ने उन्हें बेसुध हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि यग मारपीट का मामला है। पैसे छिनने के आरोपों की जांच हो रही है।




साइन इन