Lalu prasad yadav is living god after shiva said rjd mlc urmila thakur शिव के बाद लालू प्रसाद यादव ही जिंदा भगवान हैं, राजद MLC बोलीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शिव के बाद लालू प्रसाद यादव ही जिंदा भगवान हैं, राजद MLC बोलीं

राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर कहती हैं, ‘शिव के बाद अगर कोई दूसरा जिंदा भगवान हैं, धरती पर भगवान हैं या आशीर्वाद देने वाले भगवान हैं। उर्मिला ठाकुर जैसी जिसके पिता दाढ़ी बनाने का काम करते थे, उसकी बेटी को इस सदन में कुर्सी पर बैठाने वाला कोई शख्स तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव।’

Wed, 2 July 2025 11:30 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शिव के बाद लालू प्रसाद यादव ही जिंदा भगवान हैं, राजद MLC बोलीं

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल की एक एमएलसी ने ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। राजद की एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने आरेजडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना भगवान शिव से कर दी है। एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव धरती पर जिंदा भगवान हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बीआर आंबेडकर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहीं पर अपने संबोधन के दौरान एमएलसी ने लालू प्रसाद यादव को भगवान बता दिया है।

इस कार्यक्रम में एलएलसी के संबोधन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर कहती हैं, ‘शिव के बाद अगर कोई दूसरा जिंदा भगवान हैं, धरती पर भगवान हैं या आशीर्वाद देने वाले भगवान हैं। उर्मिला ठाकुर जैसी जिसके पिता दाढ़ी बनाने का काम करते थे, उसकी बेटी को इस सदन में कुर्सी पर बैठाने वाला कोई शख्स तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव। शिव की पूजा आप जानते हैं। शिव गरीबों के नेता थे। भगवान शिव का रथ बसहा है और मइया की सवारी बाघ है लेकिन बाघ बसहा को नहीं खाता है। आप देखते हैं कि भगवान शिव के गले में सर्प है और मोर भगवान कार्तिकेय का सवारी है। मोर, सांप को नहीं खाता है। सांप चूहा खाता है लेकिन सांप गणेश जी सवारी है इसलिए वो वहां चूहा को नहीं खाता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहाबाद इलाके से विधानसभा लड़ेंगे चिराग पासवान? सांसद बहनोई ने बताया प्लान

उर्मिला ठाकुर ने अपने भाषण में हिंदुओं के कई भगवान से लालू प्रसाद यादव की तुलना की है। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि एक भगवान शिव थे, दूसरा कलयुग में आज अगर कोई जिंदा भगवान हैं तो लालू प्रसाद हैं। उर्मिला ठाकुर ने कहा जिस तरह भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण, और मर्यादा पुरुषोतम राम जैसे देवताओं की कोई जगह नहीं ले सकता उसी तरह लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता है।

उर्मिला ठाकुर ने कहा, ‘बहुत सारे पुरुष पेदा हुआ लेकिन मर्यादा पुरुषोतम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया। बहुत सारे एमएलए, एमपी, मंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सब कोई पैदा हुए लेकिन बाबू लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई नहीं ले पाया और ना ले पाएगा।’ बता दें कि उर्मिला ठाकुर बेगूसराय जिले की हैं। उर्मिला ठाकुर शुरू से ही राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रही हैं। साल 2000 में वो बेगूसराय में जिला परिषद के चुनाव में मैदान में उतरी थीं और उन्होने जीत भी हासिल की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये चिरकूट BJP वाले.., मौलाना का मतलब समझा कर तेजस्वी यादव ने दिया जवाब
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।