jewellery shop owner looted and shot in muzaffarpur बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, लूटपाट कर भागे बदमाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, लूटपाट कर भागे बदमाश

जब वह पुल के निकट पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बादमाशों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल दिखते हुए दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और गहनों की मांग की। विरोध करने पर गोली मारने के बाद उनका मोबाइल, पर्स और गले से चांदी की चेन छीनकर जाफरपुर की ओर भाग निकले।

Wed, 4 June 2025 07:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, देवरियाकोठी, मुजफ्फरपुर
share
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, लूटपाट कर भागे बदमाश

बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। अब मुजफ्फरपुर जिले में देवरिया थाना के पुरानी बाजार से आभूषण की दुकान को बंदकर मंगलवार देर शाम घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद साह को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक सवार दो बादमाशों ने विशुनपुर सरैया-लखनौरी रेलवे पुल के निकट वारदात को अंजाम दिया। गोली व्यवसायी के पेट को दाहिने तरफ से चिरते हुए पीछे की ओर निकल गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, आंख में डाला आम के डंठल का रस

दो बदमाशों ने की वारदात

घायल व्यवसायी धरफरी निवासी प्रमोद (45) ने पुलिस को बताया है कि दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह पुल के निकट पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बादमाशों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल दिखते हुए दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और गहनों की मांग की।

विरोध करने पर गोली मारने के बाद उनका मोबाइल, पर्स और गले से चांदी की चेन छीनकर जाफरपुर की ओर भाग निकले। बादमाशों ने एक मोबाइल मिस्त्री से भी पांच मोबाइल छीन लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बादमाशों की पहचान कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।