after muzaffarpur now another girl gang rape and murder in sitamarhi सिगरेट से दागा, आंख में आम के डंठल का रस डाला; नाबालिग को गैंगरेप के बाद मार डाला; बिहार में फिर हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सिगरेट से दागा, आंख में आम के डंठल का रस डाला; नाबालिग को गैंगरेप के बाद मार डाला; बिहार में फिर हैवानियत

Crime News: पुलिस के अनुसार, नाबालिग से बगीचे के रखवार समेत पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। आंख में आम के डंठल का रस डाल दिया। सिगरेट से दागा व चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पीपल के पेड़ से लटका दिया।

Wed, 4 June 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, सीतामढ़ी
share
सिगरेट से दागा, आंख में आम के डंठल का रस डाला; नाबालिग को गैंगरेप के बाद मार डाला; बिहार में फिर हैवानियत

Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में एक नाबालिग से रेप और हत्या की खौफनाक वारदात के बाद अब एक ऐसी ही दूसरी वारदात ने बिहार को दहला दिया है। अब सीतामढ़ी जिले में नाबालिग लड़की से हैवानियत के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर गई नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग से बगीचे के रखवार समेत पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। आंख में आम के डंठल का रस डाल दिया। सिगरेट से दागा व चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पीपल के पेड़ से लटका दिया।

पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान चटगौरा गांव निवासी सत्यम कुमार, रणवीर कुमार, हर्षवर्धन कुमार, अजीत कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई। पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी अमित रंजन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा

एसपी ने बताया कि शनिवार को नाबालिग अपने रिश्तेदार के पड़ोसियों के साथ बाजार गयी थी। वहां से लौटने के बाद वह देर शाम आम तोड़ने के लिए बगीचे में चली गयी। वहां से कुछ दूरी पर पुराने घर में पेड़ में दुपट्टा से लटकता उसका शव मिला था। एसपी ने बताया कि इस अपराध में शामिल आरोपितों को पुलिस सख्त सजा दिलायेगी। अभियुक्तों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद सभी का डीएनए मैच कराया जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब और गांजा पार्टी पार्टी पर ऐक्शन, छह कैदियों पर होगा केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।