केसी त्यागी JDU में हैं या नहीं? राजीव रंजन का बड़ा बयान, नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग से भी किनारा
राज्यसभा की कुछ सीटों पर चुनाव से पहले केसी त्यागी द्वारा नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग से जेडीयू ने ही पल्ला झाड़ लिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से भारत रत्न मांगने पर केसी त्यागी अकेले पड़ गए हैं। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि त्यागी का बयान इनका निजी विचार है और जदयू का उससे कोई लेना-देना नहीं है। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि नेता और कार्यकर्ता नहीं जानते हैं कि वो जेडीयू में हैं भी या नहीं। राज्यसभा के चुनाव से पहले त्यागी की सक्रियता को पार्टी ने भाव नहीं दिया है।
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनैतिक और सामाजिक जीवन को आधार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके लिए भारत रत्न देने की मांग की थी। त्यागी ने अपने पत्र में लिखा था कि चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को इस उपाधि से नवाजा गया था। नीतीश कुमार भी इसके हकदार हैं। शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने केसी त्यागी के बयान से किनारा कर लिया। उनका अंदाज भी काफी तल्ख दिखा।
पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने राज्य सभा चुनाव से पहले सीएम को भारत रत्न की मांग कर दी। उनके बाद जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे राजीव रंजन सिंह ने इसे पार्टी लाइन से बाहर करार दिया। उन्होंने कहा कि हाल के कुछ दिनों में केसी त्यागी ने कई बयान आते रहे हैं। उनके बयान पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक स्टैंड से कोई संबंध नहीं है। दरअसल वे पार्टी के साथ हैं या नहीं, जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह भी पता नहीं है। उनके बयानों उनकी निजी क्षमता में दिए गए स्टेटमेंट के तौर पर देखा जाना चाहिए।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंदरखाने चर्चा यह भी है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटने के बाद केसी त्यागी के कई बयानों पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। उन्होंने इंडिगो संकट के समय केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के कार्यकलाप पर सवाल उठाया। केकेआर की और से आईपीएल में बंग्लादेख के खिलाड़ी की खरीद पर देश भर में भावना भड़क गई कि जिस देश में हिंदुओं को मारा जा रहा है वहां के खिलाड़ी मुस्तफिजूर का शाहरुख खान ने क्यों चयन किया। मुस्तफिजूर को आईपीएल से बाहर कर दिया गया तो त्यागी ने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए।




साइन इन