JDU KC Tyagi angry over Air India and DGCA for taking 41 thousand fare for Mumbai from his Daughter हम कोई चोर-लुटेरे नहीं; बेटी से मुंबई की टिकट के 41 हजार वसूलने पर भड़के केसी त्यागी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हम कोई चोर-लुटेरे नहीं; बेटी से मुंबई की टिकट के 41 हजार वसूलने पर भड़के केसी त्यागी

केसी त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी को परीक्षा देने मुंबई जाना था। उन्होंने 15 दिन पहले 9 हजार में इंडिगो एयर लाइंस का टिकट  बुक कराया था। 7 दिसम्बर को फ्लाइट कैसिल हो गया। उसके बाद एयर इंडिया ने मुंबई का किराया 41 हजार वसूल किया।

Mon, 8 Dec 2025 11:12 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हम कोई चोर-लुटेरे नहीं; बेटी से मुंबई की टिकट के 41 हजार वसूलने पर भड़के केसी त्यागी

इंडिगो क्राइसिस के बाद हवाई सेवा देने वाली अन्य कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाटेड(जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भड़क गए हैं। उन्होंने डीजीसीए को सस्पेंड करने और इंडिगो एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। केसी त्यागी ने मनमाना किराया नहीं वसूलने और मजबूरी का फायदा उठाकर ली गई अतिरिक्त राशि की वापसी की मांग को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। एयर इंडिया ने सात दिसम्बर को उनकी बेटी से मुंबई का किराया 41 हजार रुपए वसूल लिया जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 सौ किलोमीटर के लिए अधिकतम किराया 15 हजार तय कर दिया है।

न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के डिबेट में केसी त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी को परीक्षा देने मुंबई जाना था जिसके लिए उन्होंने 15 दिन पहले इंडिगो एयर लाइंस का टिकट 9 हजार में बुक कराया था। लेकिन सात दिसम्बर को फ्लाइट कैसिल कर गया। उसके बाद केसी त्यागी की बेटी ने एयर इंडिया से मुंबई का टिकट लिया जिसके लिए उनसे 41 हजार की रकम वसूले गए। केसी त्यागी ने इसे लूट बताया जिसमें डीजीसी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द करने और डीजीसीए को सस्पेंड करने की मांग की है। कहा कि हम कोई चोर-लुटेरे नहीं हैं कि मजबूरी का फायदा उठाकर 41 हजार लिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो संकट जारी है, आज भी कई फ्लाइटें रद्द; पटना एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

केसी त्यागी ने पैसे लौटाने की मांग की है और एनडीए के घटक दल जेडीयू के वरिष्ठ नेता होने का जिक्र करते हुए कहा है कि पैसे नहीं मिले तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने एविएशन सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों के हस्तक्षेप का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे मंत्रालय से शिकायत करेंगे और सांसदों को पत्र लिखेंगे। कहा कि एयर इंडिया की नीति भी प्राइवेट सेक्टर में जाने के बाद खराब हो गई है।

एयर इंडिया ने इसने पैसे तब लिए जबकि अधिकतम कराया 18 हजार तय कर दिया गया है। दरअसल इंडिगो की सैकड़ों उड़ाने रद्द होने के बाद देश भर में एयरपोर्ट पर स्थिति बहुत खराब हो गई। यात्री परेशान हो गए। इधर अन्य विमानन कंपनियों ने मनमानी शुरू कर दी। किराया एक लाख तक लेने लगे। उसके बाद मंत्रालय की ओर से अधिकतम किराया 18 हजार फिक्स कर दिया गया। 1500 किलोमीटर तक 15 हजार और उससे अधिक दूरी के लिए अधिकतम 18 लेने का निर्देश दिया गया। उसके बाद भी केसी त्यागी की बेटी से मुंबई के लिए 1350 किलोमीटर की दूरी के 41 हजार लिए गए। त्यागी ने एयर इंडिया पर सवाल खड़े किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।