Nitish Kumar should be awarded the Bharat Ratna Jitan Ram Manjhi raised this demand after KC Tyagi नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले; केसी त्यागी के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले; केसी त्यागी के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग

सीनियर लीडर केसी त्यागी के बाद अब हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने फैसले से सबको चौंका देने वाले पीएम मोदी नीतीश कुमार को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे।

Sat, 10 Jan 2026 01:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले; केसी त्यागी के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देनी की मांग करने वाले केसी त्यागी के बाद अब केंद्रीय मंत्री और हम सेकुलर के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी इसका समर्थन किया है। शनिवार को उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारत रत्न नीतीश कुमार जी…ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा ना। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने फैसले से सबको चौंका देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से नवाज़े जाने का फैसला कर एक बार फिर से सबको चौकायेंगे।

इससे पहले वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। केसी त्यागी ने अपने पत्र में कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वे 'समाजवादी आंदोलन के बचें अनमोल रत्न' हैं, इसलिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केसी त्यागी JDU में हैं यह किसी को नहीं पता; प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:हम कोई चोर-लुटेरे नहीं; बेटी से मुंबई के लिए 41 हजार वसूलने पर भड़के केसी त्यागी

हालांकि इस मांग पर जदयू पार्टी ने दूरी बनाई है और इसे त्यागी की व्यक्तिगत राय बताया है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि यह जदयू का आधिकारिक रुख नहीं है, जिससे चर्चा बढ़ गई है कि पार्टी नेतृत्व और केसी त्यागी के बीच मतभेद हैं। केसी त्यागी का यह कदम पारिवारिक और राजनीतिक समीकरणों के बीच संतुलन को लेकर उठाया गया माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बिहार में नेतृत्व और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा जारी है। नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पहले भी अन्य नेताओं द्वारा उठाई जा चुकी है, लेकिन अब जब यह मांग केसी त्यागी ने उठाई है, तो इसकी राजनीतिक गूंज और चर्चा तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।