गोपाल खेमका मर्डर केस: जेडीयू को महागठबंधन पर शक, प्रवक्ता बोले- शूटर के संबंधों की जांच होगी
गोपाल खेमका मर्डर केस में शूटर और सूत्रधार की गिरफ्तारी और हथियार देने वाले के एनकाउंटर पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने महागठबंधन पर राजनीतिक साजिश का ही शक जता दिया है।

बिहार के बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता अभिषेक झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को बदनाम करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन पर राजनीतिक साजिश रचने का एक शक जताया है। गोपाल खेमका मर्डर केस के शूटर उमेश यादव और साजिशकर्ता अशोक साह के साथ गिरफ्तार आर्म्स सप्लायर राजा उर्फ विकास के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अभिषेक झा ने टीवी चैनलों से कहा कि पुलिस इस दिशा में भी तफ्तीश करेगी कि गिरफ्तार शूटर उमेश यादव का महागठबंधन के लोगों से संबंध तो नहीं है। बिहार के डीजीपी शाम 5 बजे मीडिया के सामने केस की कहानी सामने रखेंगे।
अभिषेक झा ने कहा- “पुलिस ने बहुत त्वरित कार्रवाई की है। सरकार ने पहले ही कहा था कि ऐसी घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बहुत कठोरतम कार्रवाई होगी। मुख्य शूटर उमेश यादव गिरफ्तार हुआ है। आगे भी इस पर बहुत गहन तफ्तीश होगी। तफ्तीश इस दिशा में भी होगी कि जो शूटर गिरफ्तार हुआ, कहीं उसका ताल्लुक महागठबंधन के लोगों से तो नहीं है। कहीं फिर से एक रणनीतिक और राजनीतिक साजिश तो नहीं हो रही है। सारे पहलुओं पर पुलिस निश्चित रूप से तफ्तीश करेगी।”
गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास STF से मुठभेड़ में ढेर
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा- “तार जुड़ते हैं। लिंक सामने आते हैं। उससे शंका और गहराती है कि सरकार की छवि धूमिल करने के लिए, लोगों में दहशत पैदा करने के लिए, राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। इस बात को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। निश्चित रूप से उस दिशा में जांच होगी। विपक्ष के असली चेहरे को उजागर करना हमारा दायित्व बनता है।”
गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड अशोक साह भी पकड़ाया
टीवी चैनल पर अभिषेक झा से बहस कर रहे राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सत्ता बिहार में पूरी तरह अचेत है। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या का दौर चल रहा है। शक्ति यादव ने कहा- “48 घंटे बाद बताया जा रहा है कि फलां पकड़ा गया है। सारे कनेक्शन भाजपा और एनडीए से मिलता-जुलता दिखाई देगा। बलि का बकरा नहीं, मूल आरोपी कौन, उसको पुलिस को सामने रखना पड़ेगा।”
गोपाल खेमका घर से कब निकलते हैं, किस गाड़ी में चलते हैं; मर्डर से पहले एक हफ्ते तक हुई रेकी
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा है कि नीतीश सरकार कानून के माध्यम से अपराध का कलेजा तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस के खुलासे के बाद जिनके नाम आएंगे, उनके संबंध किस-किस से है, रिसर्च करके उन ताकतों को भी बेनकाब करेंगे जो अपराधी, गुंडा को राजनीतिक संरक्षण देते हैं।




साइन इन