bihar dgp vinay kumar said police did not get information of Gopal Khemka Murder for 45 minutes गोपाल खेमका के परिवार की बात DGP ने काटी, कहा- हत्या के 40-45 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका के परिवार की बात DGP ने काटी, कहा- हत्या के 40-45 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली

Gopal Khemka Murder Case: पटना में एक कार्यक्रम में मौजूद डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम मिलकर कारगर तरीके से अनुसंधान में लगी है। जल्द ही तार्किक परिणति तक पहुंचेंगे।

Mon, 7 July 2025 12:18 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
गोपाल खेमका के परिवार की बात DGP ने काटी, कहा- हत्या के 40-45 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली

Gopal Khemka Murder Case: राजधानी पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। व्यापारी गोपाल खेमका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि मर्डर की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची थी। अब इसपर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने अपनी बात रखी है। विनय कुमार ने परिवार की बात को काटा है और बताया है कि गोपाल खेमका की हत्या के बाद 40-45 मिनट तक पुलिस को सूचना ही नहीं मिली थी।

पटना में एक कार्यक्रम में मौजूद डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम मिलकर कारगर तरीके से अनुसंधान में लगी है। जल्द ही तार्किक परिणति तक पहुंचेंगे। पुलिस के घटनास्थल पर विलंब से पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डायल 112 या थाना को 40-45 मिनट तक घटना की सूचना नहीं मिली थी। सूचना मिलने के बाद विलंब नहीं हुआ है। फिर भी पूरे घटना की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के घर के पास पकड़ाया संदिग्ध, शूटर की अब भी तलाश; आरा में दबिश

पुलिस पर डेढ़ घंटे देर से पहुंचने का लगा था आरोप

गोपाल खेमका मर्डर केस में घटनास्थल पर पुलिस के डेढ़ घंटे से अधिक देर पहुंचने को लेकर सवाल उठ गए थे। मृत कारोबारी के परिजनों ने पुलिस पर सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया था। जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के समक्ष परिजनों के आक्रोश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। परिजन कह रहे थे कि रात 12.30 बजे पुलिस को सूचना दी, पुलिस 1.33 में पहुंची है। थाना बगल में होने के बावजूद पुलिस को पहुंचने में इतनी देर लग गई। इस मामले में आईजी जितेंद्र राणा ने कहा था कि परिजनों की शिकायत मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

सूचना मिली तो 10 मिनट में पहुंची पुलिस- DGP

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद डीजीपी विनय कुमार ने कहा था कि पुलिस कार्रवाई में देरी नहीं हुई है। शुक्रवार रात 11:40 बजे गोली चलने के बाद परिवार के सदस्य कंकड़बाग इलाके के निजी अस्पताल चले गए थे, जिसमें 30-35 मिनट लग गए। अस्पताल के अधिकारियों ने ही पहले कंकड़बाग थाने को सूचना दी थी। रात 12:30 बजे के आसपास पुलिस को हत्या की जानकारी मिली और करीब 10 मिनट के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने उनके बेटे की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।