JDU mla gopal mandal dirty talk on relationship of bhagalpur mp ajay mandal with an woman सांसद अजय मंडल और जदयू नेत्री पर गोपाल मंडल ने कही गंदी बात, नीतीश के एमएलए ने अधिकारियों को भी घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सांसद अजय मंडल और जदयू नेत्री पर गोपाल मंडल ने कही गंदी बात, नीतीश के एमएलए ने अधिकारियों को भी घेरा

गंगा कटाव का जायजा लेने पहुंचे गोपाल मंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के खिलाफ बोलते-बोलते सांसद के खिलाफ उबल पड़े। गोपाल मंडल ने कहा कि 200-250 घरों में सिर्फ 10 घर बचा है। कुछ व्यवस्था नहीं है। जल संसाधन विभाग के अफसर और कर्मचारी लूटने का काम करते हैं।

Thu, 14 Aug 2025 08:12 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
सांसद अजय मंडल और जदयू नेत्री पर गोपाल मंडल ने कही गंदी बात, नीतीश के एमएलए ने अधिकारियों को भी घेरा

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपनी भाषा को विवादति टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर जेडीयू विधायक ने अपनी पार्टी के सांसद और जदयू की एक महिला नेत्री को लेकर बेहद ही गंदी बात कर दी है। गोपाल मंडल रविवार को भागलपुर जिले में कटाव पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ना सिर्फ सांसद और महिला के रिश्ते को लेकर गंदी बात कही बल्कि जल संसाधन विभाग पर लूटने का आरोप भी लगा दिया। नीतीश सरकार के अधिकारियों को भी गोपाल मंडल ने खूब सुनाया।

भागलपुर में रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला तीनटंगा में गंगा कटाव का जायजा लेने पहुंचे गोपाल मंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के खिलाफ बोलते-बोलते सांसद के खिलाफ उबल पड़े। गोपाल मंडल ने कहा कि 200-250 घरों में सिर्फ 10 घर बचा है। कुछ व्यवस्था नहीं है। जल संसाधन विभाग के अफसर और कर्मचारी लूटने का काम करते हैं। यह काम चैत्र बैशाख में करवाना चाहिए था। जिस टाइम में पानी का जलस्तर नीचे रहता है। हम जानते हैं कि अगर 40 फिट गढ्ढा कर जियो बैग पैकिंग किया जाएगा और ऊंचा तट रहेगा तो कटाव नहीं होगा। विभाग का लचर व्यवस्था है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को जेड और सम्राट को जेड प्लस, पप्पू को वाई; चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

इसके बाद जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि सांसद महोदय क्या करते हैं? तब इसपर गोपाल मंडल ने जवाब दिया, ‘वो तो सोए रहते हैं। एक उनकी रखैल हैं (विधायक ने नाम भी लिया) उन्हीं का बैनर-पोस्टर देखने जाते हैं। वो डर से यहां देखने के लिए आ भी नहीं रहे हैं। वो फोटो खींचवाती है उसको कैंडिडेट बना रहे हैं। फोटो आप लोगों को देंगे। अभी ही कैंडिडेट की जरुरत है, चुनाव तो बाद में ना है, पहले अभी जो व्यव्स्था है उसको दुरुस्त करो ना। अगर केंद्र सरकार में बात रखता तो यह कटाव ही नहीं होता। लेकिन वो जाते ही नहीं हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का सिम्बल दे दिया और वो दो बार जीत गए।’

सांसद कराएंगे प्राथमिकी, मानहानि का केस अलग से

सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल द्वारा अपने खिलाफ की गई टिप्पणी पर कहा कि वह कोई बयानबाजी कर गोबर में ढेला मारना नहीं चाहते। लेकिन उन्होंने कृत किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और पार्टी नेतृत्व को उन्हें पार्टी से निकालने के लिए पत्र भी देंगे। सांसद ने कहा कि वह विधायक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे और कोर्ट में मानहानि का केस भी अलग से करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को सीधी रेल सुविधा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।