JDU MLA Anant Singh got angry on MP Papp Yadav termed him dog cat see video Video: कुत्ता-बिलाई के जानबो नहीं करते हैं, पप्पू यादव का नाम सुनते क्यों भड़क उठे अनंत सिंह?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Video: कुत्ता-बिलाई के जानबो नहीं करते हैं, पप्पू यादव का नाम सुनते क्यों भड़क उठे अनंत सिंह?

पप्पू यादव का नाम सुनते भड़क उठे अनंत सिंह ने कुत्ता, बिल्ली जैसे शब्दों का उपयोग किया और कहा कि वे पूर्णिया सांसद को नहीं जानते हैं।

Sun, 3 May 2026 08:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Video: कुत्ता-बिलाई के जानबो नहीं करते हैं, पप्पू यादव का नाम सुनते क्यों भड़क उठे अनंत सिंह?

Anant Singh attacks on Pappu Yadav: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद सह कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर बड़ा हमला किया है। पप्पू यादव का नाम सुनते भड़क उठे अनंत सिंह ने कुत्ता, बिल्ली जैसे शब्दों का उपयोग किया। राजनीति में भाषा की मर्यादा अनंत सिंह ने क्यों लांघ दी, इसकी वहज है पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिया गया बयान जिससे देश भर में सियासी बवाल मचा है।

बेबाक बोल और बेलौस अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले अनंत सिंह मसरक दौरे पर भाषाई मर्यादा की सीमा पार कर गए। उन्होंने पप्पू यादव के बारे में कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। बाहुबली के रूप में चर्चित पप्पू यादव पर उसी समय से भड़के हैं जब पूर्णिया सांसद ने राजनीति में आने वाली महिलाओं के बारे में घोर आपत्तिजनक बयान दिया था। जवाब में उनकी को टारगेट किया था। अबकी बार वे कुत्ता, बिल्ली जैसे शब्द बोल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार बढ़िया काम कर रही, एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मरेगा

दरअसल, पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि पप्पू यादव आपको बहुत टागरेट करते रहते हैं, क्या बात है। सवाल सुनकर अनंत सिंह कुछ सेकेंड के लिए खामोश हो गए। उसके बाद जब उन्हहोंने जुबान खोला तो उनके शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पत्रकार के सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि कौन हैं पप्पू यादव, कुत्ता-बिलाई के नाम हम जानबो नहीं करते हैं। इतना कहते हुए वे अपनी कार में सवार हो गए। इससे पहले कहा कि बिहार की सरकार बेहतर काम कर रही है। विकास हो रहा है। उन्होंने मसरख की जनता को धन्यवाद भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम बयान पर पप्पू यादव से कांग्रेस गुस्से में, अलका लांबा बोलीं- माफी मांगें

अनंत सिंह के हालिया बयान की जड़ें पप्पू यादव के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी हैं। पिछले दिनों पप्पू यादव ने कहा था कि राजनीति में आने वाली 90 प्रतिशत महिलाओं को नेताओं के बेड पर जाना पड़ता है। उनके बयान पर महिला आयोग ने संज्ञान लेकर नोटिस कर दिया। देश भर में उनके इस बयान की आलोचना हुई। उनकी पार्टी कांग्रेस ने भी इसे स्वीकार नहीं किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने उनसे माफी मांगने को कह दिया। इस मामले में अनंत सिंह से जब सवाल पूछा गया तो वे बोल उठे- पागल हो गया है क्या… अपनी पत्नी से नहीं पूछता है कि कैसे यहां तक पहुंची। उसके बाद पप्पू यादव ने अनंत सिंह पर भी पर्सनल अटैक किया था। पप्पू यादव और अनंत सिंह के बीच पहले से भी जुबानी जंग होती रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में गए बगैर 90% महिलाएं... पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।