JDU MLA Anant Singh appreciates Samrat Choudhary action against criminals सम्राट सरकार अच्छा काम कर रही, पुलिस एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मारा जाएगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट सरकार अच्छा काम कर रही, पुलिस एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मारा जाएगा

अनंत सिंह ने कहा कि पुलिस बिल्कुल ठीक तरीके काम कर रही है। जो गलती करेगा उसका एनकाउंटर होगा ही। वह मारा जाएगा। मां बहन को कोई तंग करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी हो रहा है वह सही हो रहा है।

Sat, 2 May 2026 02:11 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सम्राट सरकार अच्छा काम कर रही, पुलिस एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- गलती करेगा वो मारा जाएगा

Anant Singh Version: बिहार पुलिस अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बदमाशों का एक के बाद एक कर एनकाउंटर हो रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को क्राइम या बिहार छोड़ देने की चेतावनी के साथ बिहार पुलिस को पूरी आजादी दी है। जदयू विधायक और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह ने इसका समर्थन किया है। अनंत सिंह बिहार में अपराध के सवाल पर पत्रकारों से भी भिड़ गए। कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार अपराधियों के साथ जैसे निपट रही है वह सही तरीका है।

पटना में अनंत सिंह ने पत्रकारों से बात की। पुलिस एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस बिल्कुल ठीक तरीके काम कर रही है। जो गलती करेगा उसका एनकाउंटर होगा ही। वह मारा जाएगा। मां बहन को कोई तंग करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी हो रहा है वह सही हो रहा है। कहा कि जो रात में गलत काम करता है वह सुबह में मारा जाता है। एक सवाल पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थित आप लोगों को खराब दिखती है। यहां तो हालत ऐसी है कि बदमाश भागे फिर रहे हैं। पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-राबड़ी राज में अपराधी सम्राट… यादवों के एनकाउंटर पर सवाल से भड़के रामकृपाल

सीएम ने दो दिन पहले पटना में राज्य भर के डीएम और एसपी की मीटिंग में साफ संदेश दिया कि अपराधियों से कड़ाई से निपटना है। उन्हें माला पहनाना नहीं बल्कि उनके ऊपर माला चढ़ाना है। गया में उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों का अब सरकार पिंडदान करेगी। माताओं, बहनों और छोटी बच्चियों के साथ क्राइम करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा। क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि किसी भी आपराधिक या हत्या की घटना में दोषियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें। 12 से 13 दिनों के अंदर ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जो लोगों को दिखे। लोगों के बीच सुशासन की अवधारणा स्थापित करनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामधनी यादव को पुलिस ने मारी थी 5 गोलियां, सरेंडर के बावजूद कैसे हो गया एनकाउंटर

हालांकि राजद ने सीएम के इन बयानों पर आपत्ति जताई। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पूछा कि बिहार में नीतीश मॉडल चल रहा है या योगी मॉडल? राजद की ओर से यहां तक कहा कि सरकार एक जाति विशेष के लोगों को टारगेट करके एनकाउंटर करवा रही है। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ई. कृष्ण भूषण के हत्यारोपी रमधनी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। दूसरे दिन गोपालगंज पुलिस ने पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे के हत्या आरोपी छोटू कुमार यादव नामक नोटोरियस के पैर में गोली मार दी। राजद की ओर से कहा गया कि सरकार के इशारे पर पुलिस खास समाज को निशाना बना रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी घायल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।