JDU leader Dileshwar Kamait submitted notice to lok sabha Speaker to disqualify Girdhari Yadav गिरधारी यादव पर नीतीश की गाज, JDU ने लोकसभा से निकालने कह दिया, बेटा RJD से लड़ा था चुनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गिरधारी यादव पर नीतीश की गाज, JDU ने लोकसभा से निकालने कह दिया, बेटा RJD से लड़ा था चुनाव

Girdhari Yadav JDU: नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसद गिरधारी यादव पर तगड़ा ऐक्शन ले लिया है। पार्टी ने लोकसभा स्पीकर से गिरधारी की संसद सदस्यता खत्म करने कह दिया है। गिरधारी का बेटा चाणक्य राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Wed, 25 March 2026 02:18 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गिरधारी यादव पर नीतीश की गाज, JDU ने लोकसभा से निकालने कह दिया, बेटा RJD से लड़ा था चुनाव

Girdhari Yadav JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका से जदयू के सांसद गिरधारी यादव पर गाज गिरा दी है। जदयू ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर गिरधारी यादव की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग कर दी है। लोकसभा में जदयू के नेता दिलेश्वर कामत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए गिरधारी यादव को लोकसभा से अयोग्य घोषित करने कहा है। गिरधारी यादव ने पिछले साल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया था, जिसे कामत ने जेडीयू की आधिकारिक लाइन के खिलाफ बताया है और इसको आधार बनाकर उनकी सांसदी खत्म करने की मांग की है। बता दें कि गिरधारी का बेटा चाणक्य प्रकाश रंजन इस विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से जेडीयू कैंडिडेट और विधायक मनोज यादव के खिलाफ राजद के टिकट पर लड़कर हार गया था।

गिरधारी यादव बांका से लगातार दूसरी बार जेडीयू के सांसद हैं। गिरधारी यादव को जदयू ने पिछले साल एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एसआईआर के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद यह कारण बताओ नोटिस गिरधारी को भेजा गया था। नोटिस में कहा गया था कि SIR पर गिरधारी यादव के बयान को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन मानती है। पार्टी ने सांसद से जवाब मांगा था और जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर बढ़ा शख्स वंदे भारत की चपेट में आया, मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में स्मार्ट मीटर वालों को दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलेगी, नई

गिरधारी यादव ने अपने बयान में कहा था कि अगर लोकसभा चुनावों के लिए वोटर लिस्ट सही थे तो कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यह गलत कैसे हो सकते हैं? क्या मैं गलत मतदाता सूची के आधार पर निर्वाचित हुआ हूं? इसी के साथ सांसद ने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा था कि आयोग ऐसे समय में इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है जब बिहार बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है और कृषि गतिविधियां भी यहां चरम पर हैं।

गिरधारी यादव ने उस वक्त यह भी कहा था कि मतदाता सूची से जुड़ा यह काम छह महीने पहले ही हो जाना चाहिए था। उस वक्त गिरधारी यादव को भेजे गए नोटिस में पार्टी ने कहा था कि जदयू ने हमेशा चुनाव आयोग का समर्थन किया है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर उनकी टिप्पणी पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तैयार रहें! बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम, बारिश-वज्रपात बढ़ाएंगी मुश्किलें

गिरधारी यादव के बेटे ने राजद से लड़ा था चुनाव

यहां आपको यह भी बता दें कि बांका सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चाणक्य प्रकाश बेलहर विधानसभा सीट से मैदान में थे। इस सीट से जदयू ने मनोज यादव को टिकट थमाया था। जानकारी के मुताबिक, जदयू सांसद के बेटे चाणक्य प्रकाश ने लंदन से अपनी पढ़ाई की है और साल 2023 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। विधानसभा चुनाव में चाणक्य प्रकाश की हार हुई थी। बेलहर सीट से खुद गिरधारी सांसद बनने से पहले दो बार जदयू के विधायक रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।