man Hit by Vande Bharat during spitting tobacco on railway track in patna barh बिहार में खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर बढ़ा शख्स वंदे भारत की चपेट में आया, मौत से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर बढ़ा शख्स वंदे भारत की चपेट में आया, मौत से हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना की ओर से आ रही वंदे भारत जैसे ही स्टेशन के करीब पहुंची। उसी दौरान एक शख्स खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर गया था। पर तेज गति से आ रही वंदे भारत ट्रेन का अंदाजा वह नहीं लगा सका और कुछ ही सेकंड में उसकी चपेट में आ गया।

Wed, 25 March 2026 08:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर बढ़ा शख्स वंदे भारत की चपेट में आया, मौत से हड़कंप

पटना से सटे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। खैनी थूकने के चक्कर में एक अधेड़ की पलक झपकते वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना की ओर से आ रही वंदे भारत जैसे ही स्टेशन के करीब पहुंची। उसी दौरान एक शख्स खैनी थूकने के लिए ट्रैक की ओर गया था।

पर तेज गति से आ रही वंदे भारत ट्रेन का अंदाजा वह नहीं लगा सका और कुछ ही सेकंड में उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में स्मार्ट मीटर वालों को दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलेगी, नई
ये भी पढ़ें:तैयार रहें! बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम, बारिश-वज्रपात बढ़ाएंगी मुश्किलें

ट्रैक पार करते शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत

फुलवारीशरीफ। परसा बाजार थाना क्षेत्र में ट्रैक पार करने के दौरान एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुरथौल ब्रह्मस्थानी के पास हुआ। मृतक सारण के जलालपुर नवादा मठिया निवासी सूर्यकांत आर्या (35) था। वह वर्तमान में पुनपुन के शेखपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। वह पटना के न्यू पुरेंद्रपुर, जक्कनपुर में रहते थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।