Jan Suraj gave assembly election ticket third gender in first list Preeti Kinnar contest from Bhore in Gopalganj थर्ड जेंडर को जन सुराज ने फर्स्ट लिस्ट में दी जगह, गोपालगंज के भोरे से प्रीति किन्नर को उतारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थर्ड जेंडर को जन सुराज ने फर्स्ट लिस्ट में दी जगह, गोपालगंज के भोरे से प्रीति किन्नर को उतारा

गोपालंज के भोरे(एससी सुरक्षित) सीट पर थर्ड जेंडर को जन सुराज ने मौका दिया है। पार्टी यहां प्रीति किन्नर को लड़ाएगी।

Thu, 9 Oct 2025 05:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
थर्ड जेंडर को जन सुराज ने फर्स्ट लिस्ट में दी जगह, गोपालगंज के भोरे से प्रीति किन्नर को उतारा

Bihar Election: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। फर्स्ट लिस्ट में 51 प्रत्याशियों को जगह मिली है। वाल्मीकिनगर सीट से थारू जनजाति के उम्मीदवार को उतारा गया है तो गोपालंज के भोरे सीट पर थर्ड जेंडर को मौका दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि दो तीन दिनों में दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने सूची जारी किया।

गोपालगंज की विधानसभा सीट एक एससी सुरक्षित सीट है। पार्टी ने यहां प्रीति किन्नर नामक थर्ड जेंडर को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का यह अनोखा प्रयोग है। फिलहाल भोरे विधानसभा का प्रतिनिधित्व सुनील कुमार करते हैं जो नीतीश कुमार की सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं। सुनील कुमार आईपीएस पदाधिकारी थे। नीतीश कुमार ने अवकाश प्राप्ति के बाद सुनील कुमार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन सुराज की पहली लिस्ट में 51 कैंडिडेट, घोषणा में प्रशांत किशोर ने बाजी मारी

माना जा रहा है कि सुनील कुमार को फिर से जदयू टिकट देगी। ऐसे में एक मंत्री के सामने एक किन्नर की दिलचस्प लड़ाई इस क्षेत्र में देखने को मिलेगी। प्रीति किन्नर काफी से समय से जनसुराज से जुड़े हैं। आरसीपी ने जब उनके नाम की घोषणा की तो तालियां बजने लगीं।

बिहार के गणित से प्रकांड विद्वान केसी सिन्हा भी चुनाव लड़ेंगे। पटना के कुम्हरार से उन्हें जन सुराज ने उतारा है जहां से भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिन्हा विधायक हैं। मुजफ्फरपुर शहर से डॉ ए के दास को टिकट मिला है जिससे उम्मीदवारी का दावा कर रहे वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल नाराज हो गए हैं। वे पार्टी छोड़ सकते हैं। मीनापुर से तेज नाराय सहनी को जन सुराज ने अपना सिंबल दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके खुद नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, जन सुराज पार्टी को 243 सीट पर लड़ाएंगे-सूत्र
ये भी पढ़ें:मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले;इस दिन पार्टी प्रत्याशियों का होगा ऐलान

बिहार पुलिस में किन्नर समाज को नौकरी में आरक्षण दिया गया है। कई किन्नर वर्तमान में दारोगा और सिपाही हैं। समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए यह प्रमोशन दिया गया है। राजनीति में स्थान देकर किन्नर समान को प्रशांत किशोर और जन सुराज ने सम्मान दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुरी स्टार रितेश पांडे जन सुराज के टिकट पर ठोकेंगे ताल, PK ने करगहर से उतारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।