jan suraaj prashant kishor said i will contest bihar polls announced candidates name on 9 October Bihar Elections: मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले; इस दिन जन सुराज के प्रत्याशियों का होगा ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Elections: मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले; इस दिन जन सुराज के प्रत्याशियों का होगा ऐलान

Bihar Elections: प्रशांति किशोर ने पटना में पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव के लिए 9 अक्तूबर को उम्मीदवारों का ऐलान होगा और यह एक सरप्राइज होगा। मेरा नाम भी लिस्ट में होगा। हालांकि, पूर्व चुनावी रणनीतिकार ने यह नहीं बताया कि वो बिहार की किस विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरेंगे।

Tue, 7 Oct 2025 06:55 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Elections: मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले; इस दिन जन सुराज के प्रत्याशियों का होगा ऐलान

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। इस बीच जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि वो भी चुनावी दंगल में शामिल होंगे। प्रशांत किशोर ने यह भी बताया है कि पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कब करेगी। सोमवार को प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 9 अक्तूबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होने हैं। 6 नवंबर औऱ 11 नवंबर को बिहार में मतदान होंगे। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। प्रशांति किशोर ने पटना में पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव के लिए 9 अक्तूबर को उम्मीदवारों का ऐलान होगा और यह एक सरप्राइज होगा। मेरा नाम भी लिस्ट में होगा। हालांकि, पूर्व चुनावी रणनीतिकार ने यह नहीं बताया कि वो बिहार की किस विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह जूता आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी; BJP को लपेटा

जनसुराज की जीत पर क्या बोले पीके

बिहार चुनाव में जनसुराज की जीत की संभावनाओं पर प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनकी पार्टी 28 फीसदी वोट हासिल करेगी। यह वैसे वोटर होंगे जिन्होंने ना तो एनडीए को वोट दिया और ना ही महागठबंधन को। प्रशांत किशोर ने कहा, 'पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को सिर्फ 72 फीसदी वोटरों का वोट मिला था। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमें यहीं बचे हुए 28 फीसदी वोट मिलेंगे।' प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि लोग कह रहे हैं कि जनसुराज पार्टी एनडीए और इंडिया ब्लॉक के वोटों को भारी नुकसान पहुंचाएगी।

नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर यह भी दावा किया कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। वो जनवरी 2026 में अपने आवास एक अर्णे मार्ग में मकर संक्रांति नहीं मनाएंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जी में गैंगरेप के बाद महिला की हालत नाजुक, 5 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।