bihar election 2025 jan suraj first list bhojpuri singer ritesh pandey karaghar seat prashant kishor भोजपुरी स्टार रितेश पांडे बिहार चुनाव में ठोकेंगे ताल, प्रशांत किशोर ने करगहर से दिया टिकट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे बिहार चुनाव में ठोकेंगे ताल, प्रशांत किशोर ने करगहर से दिया टिकट

बिहार चुनाव 2025 में जन सुराज की पहली लिस्ट में भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। रितेश पांडे के नाम के ऐलान के बाद बिहार चुनाव में किसी भोजपुरी स्टार की ऑफिशियल एंट्री हो गई है।

Thu, 9 Oct 2025 03:30 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे बिहार चुनाव में ठोकेंगे ताल, प्रशांत किशोर ने करगहर से दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट की, जहां से भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही सीट है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।

पीके के नाम पर था सस्पेंस अब रितेश पांडे मैदान में

राजनीतिक गलियारों में पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पीके करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है। लेकिन करगहर से रितेश पांडे को टिकट मिलने के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि प्रशांत किशोर कहां अपनी किस्मत आजमाएंगे।

भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं रितेश पांडे

रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत का बड़ा नाम हैं। उनके गाने और फिल्मों को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। अब राजनीतिक पारी की शुरुआत के साथ उन्होंने अपनी लोकप्रियता को जन सुराज के पक्ष में भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रितेश ने कुछ महीने पहले ही जन सुराज जॉइन किया था।

करगहर में मुकाबला होगा दिलचस्प

करगहर सीट से जन सुराज द्वारा रितेश पांडे को उतारने के बाद यहां का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर रितेश की स्टार छवि युवाओं को आकर्षित कर सकती है। अब देखना यह होगा कि भोजपुरी सुपरस्टार की लोकप्रियता राजनीति में भी उतनी ही असरदार साबित होती है या नहीं।

जन सुराज की पहली लिस्ट में 51 नाम

जन सुराज ने कुल 51 उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में जारी किए हैं। इनमें गोपालगंज की भोरे सीट से प्रीति किन्नर, दरभंगा सदर से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह, इमामगंज से अजीत राम, कुम्हार से केसी सिन्हा, शेरघाटी से पवन किशोर और मांझी से वाईवी गिरि को टिकट दिया गया है।

यहां देखें जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट -

वाल्मीकि नगर - डॉ. द्रिग नारायण प्रसाद

लौरिया - सुनील कुमार

हरसिद्धि (एससी) - अवधेश राम

ढाका - डॉ. लाल बाबू प्रसाद

सुरसंड - उषा किरण

रून्नीसैदपुर - विजय कुमार साह

बेनीपट्टी - मोहम्मद परवेज आलम

निर्मली - राम प्रवेश कुमार यादव

सिक्ती - राघिब बब्लू

कोचाधामन - अबू अफ्फान फारुक़ी

अमौर - अफरोज आलम

बैसी - मोहम्मद शाहनवाज आलम

प्राणपुर - कुणाल निषाद उर्फ सोनू सिंह

आलमनगर - सुभोध कुमार सुमन

सहरसा - किशोर कुमार

सिमरी बख्तियारपुर - सुरेंद्र यादव

महिषी - शमीम अख्तर

दरभंगा ग्रामीण - शोएब खान

दरभंगा - आर. के. मिश्रा

केोटी - बिल्लू साहनी

मीनापुर - तेज नारायण साहनी

मुजफ्फरपुर - डॉ. अमित कुमार दास

गोपालगंज - डॉ. शशि शेखर सिन्हा

भोरे (एससी) - प्रीति किन्नर

रघुनाथपुर - राहुल कीर्ति सिन्हा

दरौंधा - सत्येंद्र कुमार यादव

मांझी - यदुवंश गिरी

बनियापुर - श्रवण कुमार महतो

छपरा - जय प्रकाश सिंह

परसा - मुसाहब महतो

सोनपुर - चंदन लाल मेहता

कल्याणपुर (एससी) - राम बालक पासवान

मोरवा - जागृति ठाकुर

मठियानी - डॉ. अरुण कुमार

बेगूसराय - सुरेंद्र कुमार साहनी

खगड़िया - जयंती पटेल

बेलदौर - गजेन्दर कुमार सिंह (निषाद)

परबत्ता - विनय कुमार वरुण

पीरपैंती (एससी) - घनश्याम दास

बेलहर - ब्रज किशोर पंडित

अस्थावां - लता सिंह

बिहारशरीफ - दिनेश कुमार

नालंदा - कुमारी पूनम सिन्हा

कुम्हरार - के. सी. सिन्हा

आरा - डॉ. विजय कुमार गुप्ता

चेनारी (एससी) - नेहा कुमारी (नटराज)

करगहर - रितेश रंजन (पांडेय)

गोह - सीता राम दुखारी

नबीनगर - अर्चना चंद्रा

इमामगंज (एससी) - डॉ. अजीत कुमार

बोध गया (एससी) - लक्ष्मण मांझी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।