prashant kishor will not contest bihar election jan suraaj party will fight प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जन सुराज पार्टी को 243 सीट पर लड़ाएंगे: सूत्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जन सुराज पार्टी को 243 सीट पर लड़ाएंगे: सूत्र

बिहार चुनाव: जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर खुद बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को वो लड़ाएंगे।

Thu, 9 Oct 2025 01:10 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जन सुराज पार्टी को 243 सीट पर लड़ाएंगे: सूत्र

बिहार चुनाव: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से राजनीतिक गतिवधियां काफी तेज हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली है। अब यह खबर सामने आ रही है कि जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर खुद बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को वो लड़ाएंगे। इसके अलावा प्रशांत किशोर सिर्फ फैसला लेने और रणनीतिकार की भूमिका में रहेंगे।

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले प्रशांत किशोर ने खुद लड़ने के मसले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वो लड़ेंगे। उनके तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट या फिर अपने जन्मभूमि रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी। अटकलें इस बात की भी थी कि पार्टी उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी करने वाली है उसमें प्रशांत किशोर का भी नाम हो सकता है। हालांकि, अब सूत्र यह बता रहे हैं कि प्रशांत किशोर खुद विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक मैं मंत्री हूं तब तक..., NDA में सीट शेयरिंग पर बोले चिराग

जन सुराज ने चंदे के लिए चलाया अभियान

पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यह भी दावा किया कि पार्टी ने बिहार की राजग सरकार पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

एक संवाददाता सम्मेलन में जन सुराज योगदान ऐप लांच करते हुए उदय सिंह ने दावा किया कि लोग पार्टी के उत्थान में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ लोग अब इस ऐप के जरिए 100 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का योगदान कर सकते हैं, जो हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।" उदय सिंह ने दावा किया कि जन सुराज पार्टी लगातार राजग सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों का पर्दाफ़ाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में घर से मतदान के लिए क्या है प्रक्रिया, कब करें आवेदन; जानें

बिहार चुनाव में जन सुराज ने झोंकी ताकत

बिहार में 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। मतदान से पहले राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं। एनडीए और महागठबंधन के अलावा इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। खुद प्रशांत किशोर बिहार में यात्रा कर चुके हैं और लोगों से अपील कर चुके हैं कि इस बार वो अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके भविष्य के लिए वोट करें।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।