jan suraaj prashant kishor said bihar will monitor from gujrat also reacts on nishant kumar बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.., प्रशांत किशोर निशांत पर भी खूब बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.., प्रशांत किशोर निशांत पर भी खूब बोले

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Mon, 23 March 2026 07:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवादा
share
बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.., प्रशांत किशोर निशांत पर भी खूब बोले

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि आने वाले समय में बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा। गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर बिहार को संचालित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में फैक्ट्रियां न लगें, ताकि बिहार से करोड़ों युवा 10-15 हजार रुपये के लिए सस्ते मजदूर बनकर पूरे देश की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। शहर के बुद्धा रीजेंसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के भी राजनीति में आने पर अपनी बात रखी।

निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि नेता चाहे समाजवादी हों, भाजपाई हों, कांग्रेसी हों या राजद का, बूढ़ा हो या युवा, अगड़ा हो या पिछड़ा, सभी नेता अपने बच्चों के लिए राजसिंहासन की तैयारी कर रहे हैं। आप अपने बच्चों की चिंता कीजिए, नहीं तो आपके बच्चे पढ़-लिखकर भी मजदूर ही बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की संदिग्ध मौत,अंतिम बार पत्नी से हुई थी बात

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इसी क्रम में वे आज नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंहने की। मौके पर पूर्व मंत्री दसई चौधरी, पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधयाक किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, मसीहउद्दीन, जनसुराज के प्रत्याशी रहे डॉ. अनुज कुमार, उमेश यादव, सूर्य देव वर्मा, पूनम देवी, नरेश चौधरी, उमेश सिंह चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।