jan suraaj leader uday singh said Tashan between chiraga and manjhi rjd is afraid चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध, राजद डरी हुई है; जनसुराज का हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध, राजद डरी हुई है; जनसुराज का हमला

अब जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा है कि जनसुराज की बढ़ती लोकप्रियता से जदयू, राजद और भाजपा डरी हुई हैं। एनडीए गठबंधन में दलित वोटों के लिए चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध चल रहा है।

Wed, 16 July 2025 07:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध, राजद डरी हुई है; जनसुराज का हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बार के चुनाव में जनसुराज पार्टी ने भी दमखम के साथ उतरने का दावा किया है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी के अन्य नेता लगातार दूसरे दलों और उनके नेताओं पर हमला कर रहे हैं।

अब जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा है कि जनसुराज की बढ़ती लोकप्रियता से जदयू, राजद और भाजपा डरी हुई हैं। एनडीए गठबंधन में दलित वोटों के लिए चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच अघोषित युद्ध चल रहा है। भाजपा और जदयू के नेता एकदूसरे की टांग खींचने पर लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा

उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष डर की राजनीति कर रहा है। भाजपा और जदयू वाले राजद का डर दिखा कर वोट मांग रहे हैं जबकि राजद वाले लोग भाजपा और जदयू का डर दिखा रहे हैं। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष किशोर मुन्ना ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन के नेता केवल अपना विकास देख रहे हैं, उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।