पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने लाभुकों से की मुलाकात
पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने लाभुकों से की मुलाकात पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने लाभुकों

चंद्रमंडीह। निज संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने की खुशी में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मनोज पोद्दार ने प्रखंड के पोझा पंचायत का दौरा किया। उन्होंने धमना, चिहरा और बेहरा गांवों का भ्रमण कर पीएम आवास योजना के लाभुकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जुगेश तुरी, वार्ड सदस्य सुखदेव मरांडी और लाभुक राम लाल, छोटकी, बड़की व मंझली मरांडी से बातचीत कर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मनोज पोद्दार ने कहा कि मोदी सरकार में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आवास, उज्ज्वला और जनधन योजनाओं से 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों का जीवन बदला है। उन्होंने बताया कि 8.4% जीडीपी के साथ भारत रूस (6.7%) और अमेरिका (4.2%) को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज विकास करने वाला देश बन गया है। गौरतलब है कि 10 जून 2026 को पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान रचा है। पोद्दार ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चकाई जैसे सुदूर इलाकों तक विकास पहुंचा है और देश वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है。
झाझा में होम्योपैथ क्लिनिक की तालाबंदी
झाझा: रेलवे हेल्थ यूनिट के होम्योपथ क्लिनिक पर लटके ताले, लौटे चिकित्सक
फोटो-16,17 : झाझा की रेलवे हेल्थ यूनिट स्थित होम्योपैथ चिकित्सक की क्लिनिक पर की गई तालाबंदी
झाझा,निज संवाददाता
झाझा की रेलवे की हेल्थ यूनिट में शुक्रवार को हैरान करने वाली कुछ अजीबोगरीब स्थिति सामने आती मिली। हेल्थ यूनिट स्थित होम्योपैथ चिकित्सक के चैंबर पर जहां ताले लटके थे वहीं होम्योपैथ चिकित्सक चैंबर के बाहर रहे। बकौल चिकित्सक डॉ.एच.एम.चक्रवत्र्ती,उन्हें उपर के आदेश का हवाला देते हुए चैंबर में प्रवेश करने या रोगियों को देखने नहीं दिया गया। डॉ.चक्रवत्र्ती ने बताया कि শুক্রবার को नियत समय पर जब वे ड्यूटी को हेल्थ यूनिट पहुंचे ताो वहां उनके चैंबर पर ताले लटके मिले थे। बताया कि जब उन्होंने चैंबर पर तालाबंदी की वजह पूछी तो उनसे कहा गया कि ऊपर का आदेश है। बकौल डॉ.च्रक्रवत्र्ती,किंतु मांगे जाने पर भी उन्हें ऐसे किसी लिखित आदेश की न प्रति मुहैया कराई गई अथवा न ही दिखाया गया। उन्होंने बताया कि गुरूवार 11 जून तक उन्होंने ड्यूटी की और मरीज भी देखे थे। किंतु,गुरूवार को उन्हें अटेंडेंस रजिस्टर में अपनी हाजिरी नहीं बनाने दी गई थी जिस बावत उन्होंने मेल से दानापुर के सीएमएस आदि को संसूचित कर दिया था। डॉ.चक्रवत्र्ती ने यह भी बताया कि उनके मामले में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट),नई दिल्ली ने रेलवे को ‘स्टेट्स कॉ’ (यथास्थिति) मेंटेन करने का निर्देश दे रखा है जिसकी अगली सुनवाई 20 जुलाई,26 को है। बकौल डॉ.,उक्त अनुसार 20 जुलाई के पूर्व उन्हें ड्यूटी से रोकना न्यायसंगत नहीं है। बताया कि वे साल 2001 यानि बीते करीब 25 वर्षों से यहां पदस्थापित रहे हैं। डॉ.चक्रवत्र्ती के आरोपों के संदर्भ में सवाल पर दानापुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ.पी.के.मिश्रा ने आयुष आदि का मामला उनके क्षेत्राधिकार के बाहर बताते हुए इस संबंध में वरीय मंडल कार्मिक पदा.(सीनि.डीपीओ) से बात करने की सलाह दी। बाद में सीनि.डीपीओ अतुल कुमार से भी उक्त बावत सवाल किए जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक संविदा के आधार पर नियुक्त थे। कहा,यदि संविदा पूरी हो गई होगी तो उनका दावा नहीं बनता है। किंतु,जब उनसे डॉ.चक्रवत्र्ती द्वारा दी गई जानकारी व उनके दावे के अनुसार उनके मामले में आगामी 20 जुलाई तक कैट के स्थगनादेश की बावत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कैट का जो आदेश है,हमलोग उसी अनुसार चलेंगे,कोर्ट के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई होगी।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सम्मान समारोह
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 20 विद्यार्थियों को मिला ‘भोला मांझी एडु फेलोशिप’ सम्मान
फोटो-19 : सम्मानित विद्यार्थियों व अन्य
जमुई, नगर संवाददाता
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समग्र सेवा द्वारा जिला स्तरीय शिक्षा जागरूकता रैली एवं ‘भोला मांझी एडु फेलोशिप’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना था। शिक्षा जागरूकता रैली श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए महाराजगंज के रास्ते सरयू सेवा सदन पहुंची। रैली को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलगन पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार, समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर एवं राजेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जमुई, बरहट, खैरा, झाझा एवं भीमबंध क्षेत्र के लगभग 200 बच्चों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने "बाल श्रम बंद करो, शिक्षा का प्रबंध करो", "शिक्षा का अधिकार दो" और "हर बच्चा स्कूल जाए, बाल श्रम मुक्त समाज बनाए" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामलगन पासवान ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों से खतरनाक कार्य कराने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बाल श्रम रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। रैली के बाद सरयू सेवा सदन में आयोजित समारोह में बच्चों को बाल श्रम के दुष्प्रभाव और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पहली बार महादलित मुसहर समुदाय के स्नातक उत्तीर्ण या स्नातक स्तर पर अध्ययनरत 20 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को ‘भोला मांझी एडु फेलोशिप’ के तहत शील्ड, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम रविकांत सिन्हा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर ने बताया कि चयनित 20 विद्यार्थियों को प्रत्येक माह एक हजार रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। कार्यक्त्रम में सौरभ कुमार, सुब्रत रंजन, मिशा, श्यामा, अर्जुन, दीपक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन