सबसे ज्यादा दिन पीएम रहने पर हवन पूजन
(पेज चार) अपने साथ उड़ा ले जा रहे जंगली कबूतरअपने साथ उड़ा ले जा रहे जंगली कबूतरअपने साथ उड़ा ले जा रहे जंगली कबूतर

(पेज चार) भगवानपुर। देश में सबसे ज्यादा दिनों तक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भगवानपुर के रामजानकी मंदिर परिसर में हवन- पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में कमलेश तिवारी, रमेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, मधुकांत सिंह, दीपक चौरसिया, रामेश्वर तिवारी, शिवशंकर गुप्ता, नरेंद्र दुबे आदि ने भाग लिया और उनकी लंबी स्वस्थ आयु की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा
कांग्रेस नेता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा चांद। प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारस नाथ मिश्रा के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जिसमें दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा पूर्व मुखिया व कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम भारती स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें राधेश्याम सिंह, गोपाल सिंह, अमित रंजन सिंह, गोपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सतीशचंद्र्र पांडेय, बिगू मास्टर आदि थे। फोटो- 12 जून भभुआ- 10 कैप्शन- चांद के ग्राम भारती स्कूल परिसर में आयोजित शोकसभा में कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि देते पार्टी कार्यकर्ता।
पुस्तकालय भवन निर्माण
भभुआ। सदर प्रखंड के रामपुर स्थित बुद्ध विहार परिसर में पुस्तकालय भवन निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को हुआ। सांसद मद से निर्मित होनेवाले इस पुस्तकालय के शिलान्यास के दौरान काफी लोग जुटे थे। मौके पर डॉ. वंशनारायण मौर्य, उदय प्रताप मौर्य, उपेंद्र पासवान, वार्ड सदस्य रामपुकार राम, सुभाष राम, हीरा सिंह मौर्य, सिपाही मौर्य, सरदार मौर्य, हरिचरण मौर्य, गिरीश मौर्य, राम अवधेश मौर्य आदि थे।
जंगली कबूतरों की समस्या
अपने साथ उड़ा ले जा रहे जंगली कबूतर भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में छतों पर जंगली कबूतर बसेरा बनाने लगे हैं। इसमें कई नस्ल के कबूतर शामिल रह रहे हैं। उनका समूह पालतू कबूतरों के साथ संपर्क बढ़ाकर उन्हें अपने साथ लेकर उड़ जा रहे हैं। इससे कबूतर पालकों की परेशानी बढ़ गई है। दिनेश चौधरी ने बताया कि जंगली जानवरों का रंग काला होता था। लेकिन, अब इनके समूह में सफेद, लाल रंग के भी कबूतर रह रहे हैं। पालतू कबूतर का पिंजड़ा खाली रह जा रहा है.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन