भाजपा महिला आरक्षण पर गलत प्रचार व देश को गुमराह करना बंद करे: महानंद सिंह
माले व ऐपवा के द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर किया प्रदर्शन, । कार्यक्रम में महिलाएं एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए ।

माले व ऐपवा के द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर किया प्रदर्शन अरवल, निज संवाददाता। विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल संसद में पारित नहीं होने दिए जाने का भाजपाई व मोदी सरकार के प्रचार किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को अरवल में भाकपा माले एवं अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(ऐपवा) के झंडा तले विरोध प्रदर्शन हुआ । कार्यक्रम में महिलाएं एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए । प्रतिवाद मार्च अरवल माले कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक निकाला गया। प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एमएल) के राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
झूठा प्रचार किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा इसे पारित नहीं होने दिए जाने की बात कही जा रही है। जबकि सच्चाई है कि महिला आरक्षण विधायक 21 सितंबर 2023 में ही पास हो गया है। आज यह कानून बनाकर तैयार है। केवल लागू करना है। लेकिन भाजपा लागू ही नहीं करना चाहती है। इसीलिए महिला आरक्षण बिल को लेकर पूरे सरकारी व अन्य प्रचार तंत्र का गलत इस्तेमाल करते हुए झूठा प्रचार किया जा रहा है। दरअसल संसद में संविधान संशोधन विधेयक 2026 लाया गया था जिसे पास किया जाता तो देश का लोकतंत्र एवं संविधान नहीं बचता। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को जिन्होंने भाजपा - आरएसएस के असली मंशा को समझते हुए संविधान संशोधन विधायक को भारी बहुमत से संसद में पराजित किया इसके लिए बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर 2023 को दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत विपक्ष के भारी समर्थन से पास हो गया था और 28 सितंबर 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हस्ताक्षर हो जाने से कानून का दर्जा भी मिल गया है। सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है । लेकिन सरकार द्वारा लागू करने के बजाय इसे लटकाने के हिसाब से इसबार देश को तोड़ने वाला और संसद पर एकाधिकार बना रहे इसके हिसाब से परिसीमन व संविधान से भी ऊपर का अधिकार सरकार को हासिल हो जाये वैसा कानून के लिए संविधान में संशोधन विधेयक लाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने कहा की 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण को अभी के अभी लागू करो। ऐपवा की राज्य कमेटी के सदस्य एवं जिला सचिव लीला वर्मा ने कहा की महिला आरक्षण में दलित एवं पिछड़ों की हिस्सेदारी की गारंटी करो। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, नगर परिषद के उपाध्यक्ष जमीला खातून, नंदकिशोर कुमार, शाह शाद, सुएब आलम समेत कई नेताओं ने किया। जबकि सभा की अध्यक्षता माले के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पासवान ने किया। फोटो- 24 अप्रैल अरवल- 09 कैप्शन- अरवल बाजार में शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकपा-माले नेता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन