महिला आरक्षण पर झूठा प्रचार बंद करे भाजपा सरकार:भाकपा माले
बलिया में भाकपा माले और ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और 2023 महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की। जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने बताया कि विधेयक संसद से पारित हो चुका है।

बलिया, एक संवाददाता। भाकपा माले और ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बलिया बाजार में जुलूस निकाल कर प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला आरक्षण पर झूठा प्रचार बंद करो, 2023 महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करो, दलित पिछड़ी समुदाय के महिलाओ की हिस्सेदारी सुनिश्चित करो,गगनभेदी नारे लगाए। जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि 2023 महिला आरक्षण विधेयक संसद से ध्वनितमत से पारित हो चुका था लेकिन मोदी सरकार अभी तक लागू क्यों नहीं किया। जनता को बताना चाहिए पीएम मोदी आरक्षण पर झूठा प्रचार कर पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव में लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।
कार्यक्रम को इन्द्रदेव राम, अमरजीत पासवान, रामकुमार तांती, एहतेशाम अहमद, लडुलाल दास,तपेश्वर महतो, रजनीश कुमार, मो. नौशाद, टुसा देवी,गीता देवी बुधनी देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन