माले व ऐपवा ने निकाला विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
महिला आरक्षण और नारी उत्पीड़न के खिलाफ भाकपा माले और ऐपवा कार्यकर्ताओं ने डुमरांव में विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण में दलित-पिछड़ी महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, बढ़ते अपराधों पर रोक और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मार्च में कई नेता शामिल हुए और सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

विरोध मार्च महिला आरक्षण में दलित-पिछड़ी महिलाओं की हिस्सेदारी तय करें केन्द्र सरकार जिले में हो रही घटनाओं पर रोक और पीड़ित परिवार को न्याय की गारंटी की मांग फोटो संख्या- 04, कैप्सन- शुक्रवार को महिला आरक्षण व नारी उत्पीड़न के खिलाफ विरोध मार्च निकालते माले व ऐपवा कार्यकर्ता। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। महिला आरक्षण लागू करने व बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा माले व ऐपवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर शहर के गोला रोड, शहीद पार्क होते हुए नया थाना पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और संचालन माले नेता ललन राम ने किया।
सभा में बोलते हुए माले के जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा कि भाकपा माले व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की स्पष्ट मान्यता है कि देश के संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन, महिला आरक्षण के लिए जनगणना की शर्त सही नहीं है। कहा कि अब सरकार अपने बनाए कानून में स्वयं संशोधन करना चाहती है। कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के मुताबिक इस कानून की आड़ में साम्प्रदायिक विभाजन का खेल करना चाहती है। नेताओं ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा है कि वे दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं से समाज में डर पैदा हो रहा है। अरियांव में 15 वर्षीय छात्रा को उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी कर व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण का झूठा प्रचार बंद करो, 2023 में पारित महिला आरक्षण लागू करो, अरियांव के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गारंटी करो महिला आरक्षण में दलित-पिछड़ी महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करों, जाति जनगणना जल्द पूरी कर सार्वजनिक करो और महिला आरक्षण तत्काल लागू करो जैसे नारे लगाएं। मार्च में नगर सचिव कृष्णा राम, ऐपवा नेत्री पूजा कुमारी, माले सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव, भगवान दास, शंकर तिवारी, शैलेन्द्र पासवान, बाबूलाल राम, प्रभात कुमार, अरविंद यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा, ऊषा देवी, मनोज राम व रिंकू कुरैशी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन