Women Reservation Bill Protest March CPI ML and AIPWA Demand Immediate Implementation महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च

भाजपा सरकार पर लगाया झूठे प्रचार का आरोपला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने और आरक्षण पर कथित झूठे प्रचार के खिलाफ भाकपा माले एवं ऐपवा

Fri, 24 April 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च

नावकोठी, निज संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने और आरक्षण पर कथित झूठे प्रचार के खिलाफ भाकपा माले एवं ऐपवा के बैनर तले शुक्रवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड नवल किशोर ने कहा कि 2023 का महिला आरक्षण विधेयक संसद से ध्वनिमत से पारित हो चुका है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अब तक इसे लागू नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है जिसे जनता समझ चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च

उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाए और इसमें दलित एवं पिछड़े समुदाय की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) प्रक्रिया निष्पक्ष और राष्ट्रीय सहमति के आधार पर होनी चाहिए तथा जातीय जनगणना की रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित की जाए। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इसकी वजह से उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं और मजदूरों की स्थिति बदतर होती जा रही है। उन्होंने मजदूरों के समर्थन में मजदूरी दर बढ़ाने और कार्य के घंटे 8 करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मजदूर आंदोलनों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों को उन्होंने सरकार की दमनात्मक कार्रवाई बताया तथा जेल में बंद मजदूरों की अविलंब रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव शैलेन्द्र सिंह ने की। मौके पर बैजू सिंह (किसान महासभा जिला सचिव), मुक्ति नारायण सिंह, रणवीर सिंह, अर्जुन पंडित, जनार्दन प्रसाद सिंह, श्याम कुमार, पूनम देवी, सुमन कुमार, राजेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौजूदा सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिले : माले
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर आक्रोश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।