मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रविवार को शकूराबाद थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर लाइसेंसधारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने लोगों से शांति और सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की। जुलूस के लिए लाइसेंस आवश्यक है और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व को लेकर लाइसेंसधारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की।बैठक में क्षेत्र के लाइसेंसधारी लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने शांति और सद्भावना के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित रूट से ही जुलूस निकाली जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
वहीं डीजे और तलवार पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। डीजे बजाते पकड़े जाएंगे तो डीजे को जब्त कर संचालक एवं कमेटी के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर असामाजिक तत्व के लोगों पर नजर पड़े तो थाना के मोबाइल संख्या 9031826361एवं डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। इस मौके पर थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में लाइसेंसधारी के साथ-साथ प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन