Peace Committee Meeting to Ensure Safe Muharram Celebrations in Maharuwa मोहर्रम के जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम के जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे

Ambedkar-nagar News - भीटी में महरुआ थाने की शांति समिति की बैठक में मोहर्रम माह को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि जुलूस परंपरागत रास्तों से निकलेगा और विवादों का समाधान आपसी समन्वय से होगा। सुरक्षा कड़े पहरे के साथ सुनिश्चित की जा रही है।

Sun, 14 June 2026 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share
मोहर्रम के जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे

भीटी। महरुआ थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम माह को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस परंपरागत रास्तों से होकर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि रास्तों का विवाद आपसी समन्वय से सुलझाया जाएगा। इस मौके पर उपनिरीक्षक छट्ठू चौधरी, पंकज सिंह, प्रमोद शर्मा, प्रशांत पांडे, आरक्षी रामू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि मोहर्रम की आठवीं तारीख को महरुआ में होने वाले मजलिसी कार्यक्रम में मारूफ सनाख्वान रेहान जलालपुरी आएंगे, जिसे लेकर इंतेजामिया बेहद संजीदा है और सुरक्षा के कड़े पहरे तैनात किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम के जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकलेंगे

बैठक में पारसनाथ सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, नरेंद्र कुमार पांडे, सरफराज अहमद अंसारी, राम प्रसाद, मोहम्मद हासन अंसारी, दिलशाद अहमद, सोनू खान, वकील अहमद व अन्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस; नई परंपरा पर रोक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर समरसता बनाए रखने पर जोर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।