Peace Committee Meeting Held for Muharram Festival in Junathi मोहर्रम पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करें, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करें

मोहर्रम को लेकर झुनाठी पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक , परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी पंचायत भवन में सोमवार को मोहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष जेके भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक...

Mon, 15 June 2026 08:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
मोहर्रम पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करें

मोहर्रम को लेकर झुनाठी पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी पंचायत भवन में सोमवार को मोहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष जेके भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिकारियों के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में मोहर्रम को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील

बैठक का विवरण

मोके पर मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से मोहर्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ साथ प्रशासन को पर्याप्त सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व में खलन डालने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष कार्रवाई होगी। मोहर्रम के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस लेने वाले कमेटी के सदस्यों का आवेदन, फोटो एवं मोबाइल नंबर के साथ ताजिया जुलूस के लिए नाम अंकित होना चाहिए। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार, नेहालपुर मुखिया धीरज कुमार, सोहरैया मुखिया जयशंकर प्रसाद, सोहरैया सरपंच अजय साव, नेहालपुर वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार, संजय कुमार, लाल दास यादव, रंजीत शादाब सहित कई प्रबुद्धजन शामिल थे। फोटो- 15 जून जेहाना- 20 कैप्शन- जिले के झुनाठी पंचायत भवन में सोमवार को मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष जेके भारती व अन्य।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में अधिकारियों ने ली मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।