Modi Government Marks 12 Years of Transformative Achievements देश ने विकास और बदलाव की एक नई यात्रा तय की है, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

देश ने विकास और बदलाव की एक नई यात्रा तय की है

अरवल, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अरवल भाजपा ने मीडिया संवाद आयोजित किया। पूर्व मंत्री जनक राम ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि इन 12 वर्षों में भारत ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं।

Sun, 14 June 2026 10:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
देश ने विकास और बदलाव की एक नई यात्रा तय की है

अरवल, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अरवल भाजपा की ओर से 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता बिहार विधान परिषद सदस्य सह पूर्व मंत्री जनक राम उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश ने विकास और बदलाव की एक नई यात्रा तय की है

मीडिया संवाद में उपस्थिति

पूर्व मंत्री जनक राम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने विकास और बदलाव की एक नई यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियाँ

उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक सरकार के कार्यकाल की बात नहीं है, बल्कि यह ऐसी यात्रा है जिसने देश की तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, निर्णय क्षमता और जनता के विश्वास को दिया। उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है।

2024 के चुनाव

उन्होंने कहा कि 2024 में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनकर जनता ने स्पष्ट कर दिया कि अब देश केवल घोषणाओं पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर निर्णय लेता है। उन्होंने कहा कि इसी जनसमर्थन के कारण आज एनडीए देश के 22 राज्यों में सरकार बनाकर जनता की सेवा कर रहा है।

भारत की अर्थव्यवस्था

सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पिछले 12 वर्षों में कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का सीधा फायदा आम जनता तक पहुंचा है। इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। केंद्र सरकार का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए लगातार नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं।

भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति

मीडिया संवाद के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रवक्ता शंकर सहनी, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, धनंजय रविदास, संजय गुप्ता, रविरंजन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 14 जून अरवल- 04 कैप्शन- अरवल स्थित सर्किट हाउस में रविवार को प्रधानमंत्री के 12 साल काम के रिपोर्ट कार्ड को दिखाते हुए पूर्व मंत्री जनक राम व भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।