नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक
मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से देश के विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कोरोना के कारण शिक्षा मंत्री नहीं आ सके।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर परिसदन में मीडिया संवाद कार्यकम का आयोजन कहा-आजादी के सौ साल पूरा होने के मौके पर विकसित भारत का सपना होगा साकार सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर परिसदन में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विषय पर आयोजित प्रेसवार्ता को राज्य के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी को संबोधित करना था, परंतु अंतिम समय में उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस कारण प्रेसवार्ता को भाजपा की मोहनिया विधायक संगीता सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
वक्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि 12 सालों में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण के कार्यक्रमों से आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ देश गतिमान है। आजादी के सौ साल पूरा होने के मौके पर विकसित भारत का सपना साकार होगा। वक्ताओं ने कहा कि गत 12 साल में वैश्विक राजनीति में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम में मोदी सरकार के 12 वर्षों के दौरान देश में हुए परिवर्तन, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा भी हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंत्री मिथलेश तिवारी किसी निकट के परिजन के अस्वस्थ होने के कारण मीडिया संवाद में शामिल नहीं हो सके। वहीं संवाद से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन की बैठक हुई।
भविष्य की योजनाएँ
बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कालखंड रही है। हम सभी कार्यकर्ता विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने और प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन का संकल्प बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फोटो नंबर- 9 कैप्शन- प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं मोहनिया विधायक संगीता सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन