महिला आरक्षण में दलित पिछड़े समुदाय को मिले उचित हिस्सेदारी
भाकपा माले एवं एपवा के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया मार्च , महिला आरक्षण लागू करने एवं इसमें दलित और अति पिछड़े समुदाय की पर्याप्त भागीदारी की मांग के लिए माले कार्यालय से भाकपा माले एवं अखिल...

भाकपा माले एवं एपवा के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया मार्च जहानाबाद, नगर संवाददाता। महिला आरक्षण लागू करने एवं इसमें दलित और अति पिछड़े समुदाय की पर्याप्त भागीदारी की मांग के लिए माले कार्यालय से भाकपा माले एवं अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के संयुक्त बैनर से मार्च निकाला गया। वहीं अन्य प्रखंडों में भी इस मुद्दे को लेकर मार्च निकाला गया। मार्च स्टेशन परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया, जिसका नेतृत्व माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह, जिला कमेटी सदस्य मुकेश पासवान, अविनाश पासवान, रेणु देवी, महेंद्र देवी सहित संजू देवी, आशा देवी, उषा देवी, रेशमी देवी, कुर्मी देवी, सुनैना देवी, शोभी देवी, सुनैना देवी, रूबी देवी तथा विनोद बिंद कर रहे थे।
स्टेशन परिसर में सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमेटी सदस्य ने कहा अभी हाल ही में बंगाल व तमिलनाडु चुनाव के ठीक एक सप्ताह पहले मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण 131 वां संशोधन विधेयक लाया। इसके साथ ही साथ लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में परिसीमन के साथ 50 प्रतिशत सीट को बढ़ाने का विधयक भी लाया था। ये जानते थे कि विधेयक को पारित करने के लिए सदन में दो तिहाई बहुमत अनिवार्य है। ऐसे में महिला विधयक के सवाल पर इन्हें पीछे हटना पड़ा है। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा अभी भी समय है कि महिला आरक्षण को परिसीमन के साथ जोड़ने की आड़ में महिलाओं के आरक्षण से खिलवाड़ नहीं किया जाए और विधानसभा और लोकसभा में न्यूनतम 33% आरक्षण की गारंटी हो। साथ ही साथ हर तरह की नौकरियों से लेकर रोजगार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा भारत के संघीय ढांचे को बर्बाद करने की साजिश बंद करे। फोटो- 24 अप्रैल जेहाना- 02 कैप्शन- महिला आरक्षण लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर शहर में शुक्रवार को मार्च निकालते भाकपा-माले के नेता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन