भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन
फोटो- 22 अप्रैल एयूआर 32 री द्वारा जारी बताया गया कि स्थापना दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर

दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय तथा एकौनी के काला मंच परिसर में पार्टी का 57वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर काराकाट सांसद राजाराम सिंह की उपस्थिति में इंद्रदेव सिंह ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। नगर सचिव बिरजू चौधरी द्वारा जारी बताया गया कि स्थापना दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। वक्ताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।
साथ ही देश के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी गई। चुनावी परिदृश्य और जनहित से जुड़े सवालों पर चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों की समीक्षा की गई। महिला आरक्षण को लेकर पार्टी ने अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना पूर्ण कराने और उसके आधार पर ही परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई गई, ताकि सभी वर्गों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिल सके। इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, नगर सचिव बिरजू चौधरी, फकीरचन यादव, घमंडी राम, मनोज मेहता, कामेश्वर साव, लक्ष्मी मेहता, जयनंदन राम, जयनंदन मेहता, मुन्ना मेहता, नंदकुमार सिंह अधिवक्ता, सत्येंद्र नारायण सिंह अधिवक्ता, रामजनम मेहता एवं रामरूप राम, परशुराम सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, राम दिनेश, कमलेश, हरिराम, गिरजानंदन, जाकिर अंसारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन