जिले के दस स्वास्थ्य संस्थानों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन
हिट वेव एवं अग्निकांडों से बचाव को प्रशासनिक तैयारियां तेज, जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी लू एवं अग्निकांड के संकट से निपटने को ले सोमवार को ग्राम प्लेक्स भवन में जिलाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता...

हिट वेव एवं अग्निकांडों से बचाव को प्रशासनिक तैयारियां तेज -39 क्रिटिकल घोषित पंचायतों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी लू एवं अग्निकांड के संकट से निपटने को ले सोमवार को ग्राम प्लेक्स भवन में जिलाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए निर्देश दिया ताकि आगामी महीनों में संभावित भीषण गर्मी एवं लू के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एवं जन-हानि को रोका जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष वार्ड, डॉक्टरों की तैनाती, आवश्यक दवाएं, ओआरएस, आइस पैक, पीएचसी में कूलर जैसी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। जिले के 10 स्वास्थ्य संस्थानों में क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है। जल जीवन मिशन, पीएचईडी के माध्यम से 264 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए जलस्तर के अनुरूप सभी चापकलों को कार्यरत करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग ने अत्यधिक गर्मी के दिनों में स्कूलों के संचालन के लिए भी दिशा-निर्देश तैयार कर प्राथमिक स्कूलों को विशेष सतर्कता के साथ संचालन करने को कहा गया है। जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से आईईसी अभियान के तहत बैनर, पोस्टर, एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। क्रिटिकल पंचायतों की पहचान के तहत फिलहाल 39 पंचायतें अत्यधिक संवेदनशील पाए गए हैं, जिनमें विशेष निगरानी एवं संसाधनों की प्राथमिकता दी जाएगी। आगे आवश्यकनुसार और भी क्रिटिकल पंचायतों का चयन किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आम लोग दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। इसके अलावा पानी अधिक मात्रा में पीने, ओआरएस का उपयोग करने के अलावा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। लू के लक्षण दिखने पर तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी जारी की गई है। मजदूरों के लिए लू से बचाव के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करें नगर निकाय व ग्रामीण निकायों को प्याऊ की स्थापना, छायादार स्थानों की व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सुथरे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को चौबीसों घंटे अग्निशमन संचालन केंद्र का संचालन,संवेदनशील प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट करवाना, सभी प्राप्त कॉल का त्वरित निष्पादन एवं विभागीय मानक संचालन प्रक्रियानुसार कारवाई करने को निर्देशित किया गया। श्रम संसाधन विभाग को लू से बचाव को मजदूरों के कार्य विधि को लचीला करने, भीषण गर्मी में कार्य अवधि सुबह छह से 11 बजे तथा दोपहर साढे तीन से साढ़े छह बजे तक निर्धारित करना, कार्य स्थल पर पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, खुले में काम करने वाले, भवन बनाने वाले, कल कारखानों में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए पेयजल, आइस पैड, शेड आदि की व्यवस्था करना तथा मजदूरों के लिए लू से बचाव के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन करने की हिदायत दी गई है। फोटो- 20 अप्रैल जेहाना- 10 कैप्शन- लू एवं अग्निकांड के संकट से निपटने को ले सोमवार को ग्राम प्लेक्स भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीडीसी डॉ. प्रीति व अन्य वरीय पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन