Sonebhadra District Implements Heat Wave Prevention Measures for Public Safety संभावित लू को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार की कार्य योजना, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

संभावित लू को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार की कार्य योजना

Sonbhadra News - सोनभद्र के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने भीषण गर्मी और हीट वेव से सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। विद्यालयों में समय परिवर्तन, पेयजल, बिजली और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुधन और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

Mon, 20 April 2026 09:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
संभावित लू को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार की कार्य योजना

सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में भीषण गर्मी एवं संभावित हीट वेव/लू से जनसामान्य, पशुधन तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालयों के समय में आवश्यक परिवर्तन किया गया है। छात्रों के लिए पेयजल, बिजली, पंखे एवं छायादार स्थानों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं विद्यालय भवनों में हीट रेजिस्टेंट उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय एवं नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड एवं अस्पताल परिसरों में शीतल पेयजल, छाया एवं कूलिंग सेंटर की व्यवस्था करने, पाइप जलापूर्ति की निगरानी रखने तथा पार्कों में छायादार स्थान विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी के चलते कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का समय बदला

पंचायती राज एवं ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकर, हैंडपंपों की मरम्मत, पंचायत भवनों में कूलिंग शेल्टर, तालाबों व जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण तथा मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए पेयजल, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, पशुशालाओं में कूलिंग व्यवस्था एवं पशुपालकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। वन विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण, जंगलों में आग से बचाव एवं वन्यजीवों के लिए जल स्रोतों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी उपकेंद्रों पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, खराब लाइनों की समय से मरम्मत तथा आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप को लेकर कक्षा एक से आठ तक स्कूलों का समय बदला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिषदीय स्कूलों का समय हुआ परिवर्तित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।