IPS officers transfer posting in bihar prerna kumar new sp of lakhisaria rajesh kumar Navagachiya बिहार में IPS अफसरों का तबादला, प्रेरणा कुमार लखीसराय की एसपी; राजेश कुमार नवगछिया गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में IPS अफसरों का तबादला, प्रेरणा कुमार लखीसराय की एसपी; राजेश कुमार नवगछिया गए

कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक (एसडीपीओ) बनाया गया है। वहीं बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है।

Wed, 18 March 2026 12:37 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में IPS अफसरों का तबादला, प्रेरणा कुमार लखीसराय की एसपी; राजेश कुमार नवगछिया गए

नीतीश सरकार ने छह सरकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के मुताबिक, चार आईपीएस एवं बिहार पुलिस सेवा के दो सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी राजेश कुमार को नवगछिया के एसपी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक-एक बनाया गया है। कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक (एसडीपीओ) बनाया गया है। वहीं बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बारिश कब होगी; जानिए मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में मुंह दबा 15 दिन के बच्चे की हत्या, मां बोली- कातिल का मोबाइल मिला

आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में भी बिहार सरकार ने 34 अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के यानी आईएएस के 23 और बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी शामिल थे। उस वक्त समीर सौरभ को कॉम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। दीपक कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया था।

इसके अलावा अभिषेक पलासिया को गयाजी नगर निगम का आयुक्त, कुमार निशांत विवेक को बिहारशरीफ का नगर आयुक्त, ऋतुराज प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर नगर निगम का आयुक्त, किसलय कुशवाहा को भागलपुर, आशीष कुमार को मोतिहारी और पार्थ गुप्ता का मुंगेर को नगर आयुक्त बनाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थानेदार ने सीने में सटा गोली मारी, मुजप्फरपुर में पुलिस-ग्रमीण भिड़े; 1 मौत

उस वक्त उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सहरसा में गौरव कुमार, कैमूर में दिव्या शक्ति, खगड़िया में श्वेता भारती, पटना में श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, समस्तीपुर में सूर्य प्रताप सिंह, छपरा में लक्ष्मण तिवारी और नालंदा में शुभम कुमार को तैनात किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।