international Hunters enter in valmikinagar tiger reserve high alert issued and officers Holidays cancelled in bihar बिहार के टाइगर रिजर्व में घुसे इंटरेशनल शिकारी? हाई अलर्ट जारी; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के टाइगर रिजर्व में घुसे इंटरेशनल शिकारी? हाई अलर्ट जारी; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल

वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि वीटीआर का वाल्मीकिनगर, मदनपुर, मंगुराहा, गोवर्धना का वनक्षेत्र नेपाल व यूपी से सटा हुआ है। सीमा से सटा व खुला होने के कारण शिकारी व तस्करों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।

Thu, 26 Feb 2026 11:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हरनाटाड़, मोतिहारी
share
बिहार के टाइगर रिजर्व में घुसे इंटरेशनल शिकारी? हाई अलर्ट जारी; अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल

होली पर्व को लेकर बिहार के मोतिहारी जिले में वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) प्रशासन ने सभी वनक्षेत्रों में हाईअलर्ट जारी कर दिया है।सभी वनक्षेत्र अधिकारी, वनपाल, वनरक्षी व वनकर्मी समेत वन कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वीटीआर प्रशासन ने सभी वनक्षेत्रों में होली पर्व को लेकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है।होली पर्व पर वीटीआर के जंगलों में अंतरराष्ट्रीय शिकारी तस्करों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पुरी मुस्तैद के साथ तैयारी की जा रही है।बता दें कि होली पर्व पर जानवरों के साथ पक्षियों के शिकार की आशंका होती हैं।

इसको गंभीरता से लेते हुए वीटीआर प्रशासन ने सभी रेंजर समेत अधिकारियों को पत्र लिखकर पेट्रोलिंग दुरूस्त करने को कहा है।वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि होली पर्व को लेकर वीटीआर के सभी वनक्षेत्रों को पत्राचार किया गया है। वनक्षेत्रों में वनकर्मियों को हाईअलर्ट जारी किया गया है। वनक्षेत्र अधिकारी समेत वन कर्मचारियों व वनकर्मियों की छुट्टी 26 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक रद्द कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट, दिल्ली से आती हैं लड़कियां; चौकाने वाले खुलासे

निदेशक ने बताया कि होली पर्व को लेकर वन प्रमंडल दो के डीएफओ विकास अहलावत व वन प्रमंडल एक के डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में वनक्षेत्रों में विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। अतिसंवेदनशील और बॉडर्र से सटे वनक्षेत्रों में एसएसबी, जिला पुलिस के साथ वनकर्मियों की टीम संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रही है। निदेशक ने बताया कि नेपाल व यूपी बार्डर से सटे वनक्षेत्रों में उड़नदस्ता टीम के साथ ही वनकर्मियों की टीम विशेष नजर रखेगी।

पेट्रोलिंग में लापारवाही बरतने पर कर्मियों पर होगी कार्रवाई

वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि वीटीआर का वाल्मीकिनगर, मदनपुर, मंगुराहा, गोवर्धना का वनक्षेत्र नेपाल व यूपी से सटा हुआ है। सीमा से सटा व खुला होने के कारण शिकारी व तस्करों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसमें लापारवाही बरतने पर दोषी पायें जाने वाले पर कार्रवाई की जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन घंटे में पशुपतिनाथ और 2 घंटे में देवघर, इस मुंगेर से नेपाल जाना भी आसान
ये भी पढ़ें:पटना, भागलपुर, गया, किशनगंज, कटिहार समेत बड़े शहरों में आज इफ्तार का समय

सादे लिबास में तैनात रहेगी गठित उड़नदस्ता टीम

होली पर्व को लेकर वीटीआर में प्रशासन ने वीटीआर के वनक्षेत्रों में उड़नदस्ता टीम को गठित कर रही है।यह उड़नदस्ता टीम जंगल से सटे गांव व शहरों के के हट बाजारों में सादे लिबास मे तैनात रहकर जंगली जानवरों व पक्षियों के शिकार व मांस बेचने पर विशेष नजर रखेंगे वीटीआर प्रशासन ने वनक्षेत्रों में पत्र जारी मे वनक्षेत्रों में हाईअलर्ट करने के दौरान यह भी बताया है कि अगर जंगली जानवरों व पक्षियों के मांस के साथ पकड़े जाने पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जायेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।