cashless sex racket in bihar girls come from delhi mastermind caught in motihari बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट, दिल्ली से आती हैं लड़कियां; सरगना के खुलासे सुन चौक जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट, दिल्ली से आती हैं लड़कियां; सरगना के खुलासे सुन चौक जाएंगे

लड़की पसंद आने पर ग्राहकों से क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगाए जाते थे। भुगतान सफल होने के बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार लड़कियों को उनके बताए पते पर भेज दिया जाता था। कैशलेस सेक्स रैकेट का खेल कई दिनों से चल रहा था।

Thu, 26 Feb 2026 11:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share
बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट, दिल्ली से आती हैं लड़कियां; सरगना के खुलासे सुन चौक जाएंगे

बिहार में कैशलेस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मोतिहारी पुलिस ने शहर में देह व्यापार के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना नंदलाल पासवान समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़े के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस की पूछताछ में छतौनी निवासी मुख्य अभियुक्त नंदलाल पासवान ने बताया है कि वह लड़कियों को एक साथ रखने के बजाय अलग-अलग स्थानों पर रखता था। सरगना ने बताया है कि ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। लड़की पसंद आने पर ग्राहकों से क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगाए जाते थे। भुगतान सफल होने के बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार लड़कियों को उनके बताए पते पर भेज दिया जाता था। कैशलेस सेक्स रैकेट का खेल कई दिनों से चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन घंटे में पशुपतिनाथ और 2 घंटे में देवघर, इस मुंगेर से नेपाल जाना भी आसान

दिल्ली और अन्य राज्यों से जुड़े हैं तार

गिरफ्तार सरगना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वह न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि ग्राहकों की मांग पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियों को बुलाता था। इसके बदले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरफ्तार महिलाओं में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी नगर थाने के एक कांड में जेल जा चुकी है। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने नंदलाल की निशानदेही पर बरियारपुर और श्रीकृष्ण नगर सहित विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को पकड़ा है। पूछताछ में महिलाओं ने इस धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

छतौनी थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का हुआ था भंडाफोड

12 फरवरी को एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छतौनी थाना क्षेत्र के चीनी मिल के समीप एक झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी, एक स्कैनर और कई समान पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेपी गंगा पथ अब कोईलवर से बक्सर तक, 14 हजार नए जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का भी प्लान

आगे भी जारी रहेगा अभियान: एएसपी

प्रशिक्षु आईपीएस सह एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले 12 फरवरी को छतौनी थाना क्षेत्र के चीनी मिल के समीप झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया था।

दूसरे जगहों से भी मंगाई जाती थी लड़कियां

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि वह शहर सहित अन्य जगहों से भी लड़कियों को बुलाता था। ग्राहकों के पसंद पर जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियों को बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। इससे ग्राहकों से मोटी रकम ली जाती थी। उसके मोबाइल से भी पुलिस को कई अहम सुराग मिला है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना, भागलपुर, गया, किशनगंज, कटिहार समेत बड़े शहरों में आज इफ्तार का समय
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।