Indiscriminate firing on 3 brothers in Siwan in land dispute 1 dead, 2 referred to Patna जमीन विवाद में खून की होली; सीवान में 3 सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 2 पटना रेफर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन विवाद में खून की होली; सीवान में 3 सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 2 पटना रेफर

तीनों भाई मो इरशाद उर्फ राजा, मोहम्मद कैफ और अजमत घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी बगल के ही गांव के लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाश आ धमाके तथा फायरिंग करने लगे। राजा के सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

Sat, 28 June 2025 04:59 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
जमीन विवाद में खून की होली; सीवान में 3 सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 2 पटना रेफर

बिहार के सीवान में जमीन के विवाद में खून की होली खेली गयी। पचरुखी थाने के घर थावलिया गांव में बदमाशों ने तीन तीन सगे भाइयों को गोली मार दी गई जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र के ही थालिया गांव का मोहम्मद इरशाद उर्फ राजा बताया जा रहा है। गंभीर रूप से जख्मी दो भाइयों को बेहतर इलाज के लिे पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है कि तीनों भाई मो इरशाद उर्फ राजा, मोहम्मद कैफ और अजमत घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी बगल के ही गांव के लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाश आ धमाके तथा फायरिंग करने लगे। राजा के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए सदा अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल लाने पर राजा को मृत घोषित कर दिया गया और दो भाइयों को भर्ती कर लिया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बाद में पटना के लिए रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन विवाद में खूनी झड़प; कई राउंड फायरिंग, लाठी-तीर चले, एक की मौत

एसपी मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। घटना के बाद से स्थिति नियंत्रण में है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को मारकर छप्पर से लटकाया, प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर; यहां दूसरा कांड
ये भी पढ़ें:हुजूर! मेरी आंखों के सामने ही मेरे पति.., दयानंद मर्डर केस में क्या बोलीं पत्नी

पुलिस गाना गहनता से मामले की छानबीन कर रही है । जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि दोपहर की नमाजके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में एक व्यक्ति को मिट्टी देने की तैयारी चल रही थी। उसी समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव दहल उठा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपालगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी में विस्फोट, टेक्नीशियन की मौत
ये भी पढ़ें:गोपालगंज में बच्चों की स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, 1 दर्जन से अधिक छात्र घायल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।