Bloody clash over land dispute in Araria Several rounds of firing sticks and arrows used 12 people injured जमीन विवाद में खूनी झड़प; कई राउंड फायरिंग और लाठी-तीर चले, एक की मौत, 12 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन विवाद में खूनी झड़प; कई राउंड फायरिंग और लाठी-तीर चले, एक की मौत, 12 घायल

अररिया जिले के भरगामा में चार एकड़ जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। लाठी और तीर से हमले किए गए। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sat, 28 June 2025 03:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, भगरामा/ अररिया
share
जमीन विवाद में खूनी झड़प; कई राउंड फायरिंग और लाठी-तीर चले, एक की मौत, 12 घायल

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत अन्तर्गत अकरथापा वार्ड संख्या-7 में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां, लाठी और तीर चलाए गए। हमले में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गयी है। घटना के बाद आठ घायलों को भरगामा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि चार का पूर्णिया के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव है, पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

इस दौरान पुलिसवालों को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। भरगामा सीएचसी में भर्ती कराये गये घायलों में मो. गुल्फराज, हाजरा खातून, मो. अफजल, मो. तैयब, मो. जैनुद्दीन, मो. शहाबुद्दीन और मो. जाबीर शामिल हैं। सीएचसी के डॉ. संतोष कुमार के अनुसार घायलों में मो. गुल्फराज और मो. अफजल को जांघ में गोली लगी है । प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया है। पूर्णिया में इलाज करा रहे घायलों का नाम का पता नहीं चल पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर ने भाभी को मार डाला, बीवी ने दिया साथ; चिता से अधजली लाश पुलिस ने उठाई
ये भी पढ़ें:शिव मंदिर के अंदर पुजारी का मर्डर, 5 कट्ठा जमीन के लिए चाकू से गोदकर मारा
ये भी पढ़ें:बिहार में चार डिसमिल जमीन के लिए मर्डर, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मारा
ये भी पढ़ें:जमीन के लिए हैवान बना बेटा, पत्नी के साथ मिलकर मां को दी दर्दनाक मौत

भरगामा थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि चार एकड़ जमीन को लेकर मो मसूद और सफी अहमद का जेनुद्दीन से विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर हिंसक झड़प हो गई। मामले की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।