Husband murder hung from roof wife killed him with lover second case in Aurangabad पति को मारकर छप्पर से लटकाया, प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर; औरंगाबाद में दूसरा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति को मारकर छप्पर से लटकाया, प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर; औरंगाबाद में दूसरा कांड

औरंगाबाद जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर सुसाइड दिखाने के लिए उसे छप्पर से लटका दिया। औरंगाबाद में बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा कांड है। पिछले दिनों एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला था।

Sat, 28 June 2025 12:01 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मदनपुर (औरंगाबाद)
share
पति को मारकर छप्पर से लटकाया, प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर; औरंगाबाद में दूसरा कांड

बिहार के औरंगाबाद जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, फिर छप्पर से लटका दिया। यह वारदात मदनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव दक्षिणी उमगा पंचायत के आजाद बिगहा की है। आरोपी पत्नी रीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। औरंगाबाद जिले में हाल के दिनों में ऐसा दूसरा कांड है। कुछ दिन पहले ही दाउदनगर के रहने वाले एक शख्स को बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में उसकी पत्नी और प्रेमी ने स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर मार डाला था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात रीता देवी ने अपने प्रेमी अरविंद भुईयां को फोन कर बुलाया और उसके साथ मिलकर पति सुनेश्वर भुईयां (42) को खेत में ले गई। वहां दोनों ने मिलकर सुनेश्वर को पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार दिया। हत्या करने के बाद शव को घर लाकर साड़ी से गले में फंदा डालकर छप्पर से लटका दिया गया, ताकि इसे सुसाइड का रूप दिया जा सके।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पत्नी रीता देवी ने अपने पति की हत्या की बात कबूल ली। जांच में पता चला कि रीता का मुंशी बिगहा के रहने वाले अरविंद के साथ बीते ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गलत आचरण के चलते पति के साथ उसका अक्सर विवाद होता था।

चार बच्चों की मां है रीता, बेटी की हाल ही में हुई थी शादी

अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को हटाने के लिए रीता ने अपने प्रेमी और उसके मामा सुरेश भुइयां के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस अरविंद और सुरेश की तलाश में जुटी है। रीता चार बच्चों की मां है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की हाल ही में शादी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाड़ी से रौंदकर पति की हत्या, 4 बच्चों की मां ने आशिक के लिए उजाड़ा अपना सुहाग

पूजा के बाद रीता, औरंगाबाद में दूसरा कांड

पत्नी और प्रेमी द्वारा पति की हत्या किए जाने का औरंगाबाद में यह दूसरा मामला है। एक सप्ताह पहले दाउदनगर थाना क्षेत्र के अमौना गांव के रहने वाले बिक्कू कुमार की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में 22 जून को मिला था। दो दिन पहले पुलिस ने हत्या के आरोप में बिक्कू की पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया। उसने अपने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू को स्कॉर्पियो से कई बार कुचलकर मार डाला था। कलमेश फरार है। रीता की तरह पूजा भी चार बच्चों की मां है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।