A school bus full of children and a truck collided in Gopalganj, more than a dozen students injured गोपालगंज में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, दर्जनभर से अधिक छात्र घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपालगंज में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, दर्जनभर से अधिक छात्र घायल

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ बच्चों को उनके अभिभावक निजी इलाज के लिए साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी

Thu, 26 June 2025 10:02 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
गोपालगंज में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, दर्जनभर से अधिक छात्र घायल

बिहार के गोपालगंज में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई। गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोहवा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार की सुबह की घटना है। जिले के निर्मला कैथोलिक स्कूल की एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ बच्चों को उनके अभिभावक निजी अल्पताल इलाज के लिए अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रक ने मोड़ पर तेज रफ्तार में बस को टक्कर मार दी। ट्रक ने दुर्घटना बचाने की कोशिश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 लेन पुल पर उद्गघाटन के तीसरे दिन एक्सीडेंट, दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।इस हादसे के बाद जुटी भीड़ की वजह से ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बस और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों की स्थिति और कागजातों की जांच की जा रही है। गाड़ियों के ड्राइवर पुलिस पुछताछ कर रही है। एमवीआई को हादसे की जांच के लिए सूचना दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो जून की रोटी के लिए गया जी से दिल्ली गए 35 लोग, हादसे में 4 की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।