Tejashwi met Bihari Tarzan during Voter Rights Yatra impressed by Raja Yadav fitness वोटर अधिकार यात्रा के बीच 'बिहारी टार्जन' से मिले तेजस्वी, राजा यादव की फिटनेस के हुए कायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर अधिकार यात्रा के बीच 'बिहारी टार्जन' से मिले तेजस्वी, राजा यादव की फिटनेस के हुए कायल

यूपी-बिहार में बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव से वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। राजा के गृह जनपद पश्चिमी चंपारण में राजा मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होने पुश अप्स भी करके दिखाए। इस मुलाकात की फोटो तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कीं। 

Fri, 29 Aug 2025 06:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वोटर अधिकार यात्रा के बीच 'बिहारी टार्जन' से मिले तेजस्वी, राजा यादव की फिटनेस के हुए कायल

बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारी टार्जन कहे जाने वाले राजा यादव से मिले। ये मुलाकात राजा के गृह जनपद पश्चिमी चंपारण में हुई। जिसकी फोटो तेजस्वी ने एक्स पर शेयर की। उन्होने लिखा कि अपनी अद्भुत शारीरिक शक्ति, गति और सहनशक्ति के कारण प्रसिद्ध फिटनेस आइकॉन बिहारी टार्जन राजा यादव से उनके गृह जिला पश्चिमी चंपारण में भेंट-वार्ता। इस दौरान उन्होने तेजस्वी के सामने अपनी स्किल दिखाते हुए 'बिहारी टार्जन' ने पुश अप्स भी लगाईं।

आपको बता दें अपनी फिटनेस और अद्भुत स्टैमिना की वजह बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में राजा यादव मशहूर हैं। बताया जाता है कि वो रोजाना 20 हजार पुश अप्स और करीब 20 किमी दौड़ते हैं। हाइवे पर उनकी दौड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

खास तौर पर युवाओं में उनका अलग क्रेज है। राजा बताते हैं कि कड़ी ट्रेनिंग उनके पिता की पहलवानी के प्रति रुचि की वजह से चल रही है। राजा यादव के पिता भी कुश्ती खिलाड़ी रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वोट चोरी’ बोले इस कदर, अब तेजस्वी की भी अपील बेअसर; दावा और आपत्ति में RJD जीरो
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली: कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
ये भी पढ़ें:अत्यंत अशोभनीय; कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को गाली पर सीएम नीतीश नाराज

अपनी चुस्ती, दौड़ और फिटनेस के चलते राजा यादव को अब लोग बिहारी टार्जन के नाम से पुकारते हैं। करतब करते कई वीडियो उनके वायरल हो चुके हैं। जिसमें हाथों के बल चलते और सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए दिखाई देते है। राजा का मानना है कि मजबूत इरादों और सकारात्मकता के चलते वो अपनी फिटनेस को अलग मुकाम तक ले गए हैं। आपको बता दें वोटर अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है। जो बेतिया से निकलकर गोपालगंज पहुंच चुकी है। इस बीच पश्चिमी चंपारण में तेजस्वी से राजा यादव मिलने पहुंचे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।