Illegal telephone exchange found in bhojpur eou action on cyber crime बिहार में अवैध फोन एक्सचेंज मिलने से हड़कंप, EOU ने साइबर ठगी के खेल का किया भंडाफोड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अवैध फोन एक्सचेंज मिलने से हड़कंप, EOU ने साइबर ठगी के खेल का किया भंडाफोड़

जांच में पाया गया कि कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक फर्जी सरकारी योजनाओं में लाभार्थी बनाने का झांसा देकर गांव-गांव में कैंप लगाते थे। इन कैंपों में आम जनता का बायोमेट्रिक डाटा इकट्ठा किया जाता था।

Thu, 31 July 2025 07:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में अवैध फोन एक्सचेंज मिलने से हड़कंप, EOU ने साइबर ठगी के खेल का किया भंडाफोड़

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर गांव में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में चार सिम बॉक्स के साथ एक आरोपित मुकेश को गिरफ्तार किया है। सिम बॉक्स के माध्यम से अवैध फोन एक्सचेंज का संचालन हो रहा था। फर्जी एक्सचेंज की मदद से विदेशों से आने वाले इंटरनेट (वीओआईपी) कॉल को लोकल जीएसएम कॉल में बदलकर देशभर में साइबर ठगी की जा रही थी। ईओयू की प्रारंभिक जांच में इन सिम बॉक्स से प्रतिदिन हजारों कॉल करने की जानकारी मिली है, जिससे दूरसंचार विभाग को भारी राजस्व की क्षति हो रही थी।

ईओयू ने कुछ दिनों पहले ही सुपौल में भी आधा दर्जन से अधिक सिम बॉक्स की बरामदगी कर ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। ईओयू के मुताबिक, डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नारायणपुर में छापेमारी की। बरामद सिम बॉक्स का इस्तेमाल साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। दूरसंचार विभाग को हुई राजस्व क्षति का आकलन किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस

कैंप लगा इकट्ठा किए बायोमेट्रिक डाटा पर लेते थे सिम

जांच में पाया गया कि कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक फर्जी सरकारी योजनाओं में लाभार्थी बनाने का झांसा देकर गांव-गांव में कैंप लगाते थे। इन कैंपों में आम जनता का बायोमेट्रिक डाटा इकट्ठा किया जाता था। इस बायोमेट्रिक डाटा का दूरसंचार कंपनियों के रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स से मिलीभगत कर बड़ी संख्या में सिम कार्ड हासिल कर लेते थे। इन सिम कार्ड का उपयोग सिम बॉक्स के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा
ये भी पढ़ें:पटना में छापा मारने गई पुलिस को पत्थर से खूब मारा, महिला दारोगा समेत 5 जख्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।