If we do not get 15 seats we will fight alone for 100 Jitan Ram Manjhi increased pressure on BJP and JDU 15 सीट नहीं मिली तो अकेले 100 पर लड़ेंगे; जीतनराम मांझी ने बढ़ाया बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 सीट नहीं मिली तो अकेले 100 पर लड़ेंगे; जीतनराम मांझी ने बढ़ाया बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर

एनडीए के सहयोगी और हम के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे से पहले ही बड़ी मांग कर दी है। उन्होने कहा कि अगर हमें 15 सीटें नहीं मिलीं, तो अकेले ही 100 सीटों पर लड़ जाएंगे। उन्होने दावा किया कि हर सीट पर उनकी पार्टी का 10 से 15 हजार वोटर है।

Sun, 14 Sep 2025 03:30 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
15 सीट नहीं मिली तो अकेले 100 पर लड़ेंगे; जीतनराम मांझी ने बढ़ाया बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर

बिहार चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर उन्हें 15 सीटें नहीं मिली तो अकेले ही उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ जाएगी। बिहार की हर विधानसभा सीट पर हमारी पार्टी (HAM) के 10 से 15 हजार वोटर हैं। ऐसे में हम लोगों को 15 सीटें मिलें।

मांझी ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए पार्टी की कम से कम आठ सीटों पर जीत हासिल हो और कुल मतों का 6 फीसदी वोट मिले। ये तभी संभव है, जब हमें 15 सीटें दी जाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी को बने दस साल हो गए हैं और अब तक निबंधित पार्टी बने रहना उनके लिए अपमानजनक है। ये बातें जीतन मांझी ने बोधगया में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृत्यु लोक से आकर बिहार चुनाव में वोट करें, RJD के SIR विरोध पर मांझी का तंज
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गंदे आदमी, उनका टाइटल हटे; शंकराचार्य पर भड़के मांझी
ये भी पढ़ें:लिटल-लिटल पीने वालों को माफी दे सरकार, नीतीश की शराबबंदी पर मांझी फायर

जीतन राम मांझी की इस बड़ी डिमांड के बाद एनडीए के अहम सहयोगी बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर बन गया है। सीट बंटवारे से पहले ही मांझी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इससे पहले उन्होने दावा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी को 20 से 40 सीटें मिलनी चाहिए। और अब 15 सीट पर अड़े है। आपको बता दें एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा-आर, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो-चार से काम नहीं चलेगा, 20 सीटें चाहिए; मांझी ने BJP को वजह भी गिनाई
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर क्या बताया

बीते चुनाव 2020 में भी जीतन मांझी की (हम) एनडीए का हिस्सा थी। तब 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और 4 सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार मांझी 7 का आंकडा 15 तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।