स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गंदे आदमी, उनका टाइटल हटे; शंकराचार्य पर भड़के जीतनराम मांझी, वजह जानें
मांझी ने का कि पीएम जो कहते है वह करते हैं। प्रधानमंत्री ने जो किया वह सब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिखाई नहीं देता है। वे गंदे आदमी हैं। उनका टाइटल हट जाना चाहिए।

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारने के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य स्वामी के बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को बोधगया में मीडिया से रूबरू होने के दौरान एक बयान में कहा कि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य का टाइटल हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे गंदा आदमी है। इस दौरान मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
मांझी ने का कि पीएम जो कहते है वह करते हैं। प्रधानमंत्री ने जो किया वह सब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिखाई नहीं देता है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों को पूरा संसार देख रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने के बयान पर केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वह 225 पर ही क्यों 242 सीटों पर चुनाव लड़ें। इससे क्या परेशानी है। जनतंत्र में किसी को चुनाव लड़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी संसार में अगुआ नेता के रूप में चिन्हित
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज संसार में अगुआ नेता के रूप में चिन्हित हो रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान से आगे बढ़ते हुए चौथे स्थान पर आ गया है। वर्ष 2027-28 में भारत की अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिक आज चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंच गये। यह शंकराचार्य को दिखाई नहीं दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान को कहा था कि ऐसा मारेंगे कि किसी को पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने ऐसा करके दिखा भी दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हुआ उसे पूरे संसार ने देखा। पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को बर्बाद कर दिया गया। यह शंकराचार्य को पता नहीं है। जबकि इसके बारे में विश्व को भी पता है।
क्या बोले शंकराचार्य
इससे पहले पटना में शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए बिहार की सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करेंगे। कहा कि गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए सभी पार्टियों का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कहीं से माकूल जवाब नहीं मिला, तो वे अब मतदाताओं के पास जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा करने के बाद हो रही है। इस यात्रा के तहत वे बिहार के सभी जिला मुख्यालयों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं से अपील करेंगे कि वोट उन्हें ही दें जो गौ-हत्या रोकने का संकल्प लें।




साइन इन