If someone shoots Ashok Choudhary defends Anant Singh on Mokama firing attack on RJD कोई गोली चलाएगा, तो... मोकामा गोलीकांड पर अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव, RJD को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोई गोली चलाएगा, तो... मोकामा गोलीकांड पर अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव, RJD को घेरा

मोकामा गोलीकांड में अनंत सिंह का बचाव करते हुए नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो सेल्फ डिफेंस में कदम उठाना पड़ता है। कानून का पालन करके जेल गए। बिहार में अपहरण उद्योग की शुरूआत करने वाली आरजेडी इस मामले पर बोलने का अधिकार नहीं है।

Sat, 25 Jan 2025 08:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कोई गोली चलाएगा, तो... मोकामा गोलीकांड पर अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव, RJD को घेरा

मोकामा गोलीकांड पर नीतीश सरकार के मंत्री और जेडीयू के महासचिव अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह का बचाव किया है। अशोक चौधरी ने दावा किया कि अनंत सिंह का कानून का पालन किया है। अगर कोई गोली चलाएगा तो सेल्फ डिफेंस में कदम उठाना पड़ता है। कानून का पालन करके जेल गए, जो न्याय निर्णय होगा, उसका अनुपालन करेंगे। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कई मौकों पर जनप्रतिनिधि से बार-बार लोगों की ओर से आग्रह किया जाता है, इसलिए जनता के दबाव में क्षेत्र में पहुंचना पड़ता है। मोकामाकांड पर बोलते हुए कहा कि किसी के ऊपर अगर कोई गोली चलाएगा, तो सेल्फ डिफेंस कदम उठाना पड़ता है। अनंत सिंह तो अपने क्षेत्र के लोगों, जनता की सुरक्षा में गए थे और कानून का भी पालन किया।

इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव समेत अन्य कांग्रेस नेता बोल रहे हैं, उन्हें अपने शासन को याद करना चाहिए। जो लोग सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे थे, उनके खिलाफ अनंत सिंह मजबूती के साथ खड़े रहे। लेकिन फिर भी उन्होंने कानून का पालन किया। जो हालात थे, उसमें एक जनप्रतिनिधि की तरह उन्होंने कानून का भी अनुपालन किया। कानून का पालन करके जेल गए, जो न्याय निर्णय होगा, उसका अनुपालन करेंगे। लेकिन आरजेडी के शासन में तो सरकार पोषित किस तरह से अपराध हुआ करते थे। किस तरह से हत्या हुआ करती थी, किस तरह से अपराधी घटना हुआ करती थी, किस तरह से रंगदारी मांगी जाती थी, किस तरह से किडनैपिंग होता था, सबको पता है। जिनके शासन काल में किडनैपिंग उद्योग की शुरुआत हुई, उन्हें मोकामा की घटना पर बोलने का अधिकार नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह का केस एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर, सोनू-मोनू पर एक और FIR
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह फायरिंग पर पप्पू यादव का तंज, पूछा- नीतीश सरकार किसके साथ?
ये भी पढ़ें:हमरा पर FIR कोई किया तो सरेंडर हो गए, जेल जाने से पहले बोले अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, फिर जेल गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने की मांग

आपको बता दें मोकामा के पंचमहला के फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। सोनू सिंह की मां उर्मिला सिन्हा की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन के कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी तरफ सोनू-मोनू गैंग के सरगना सोनू कुमार को भी पुलिस ने जलालपुर रेलवे हाल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सोनू को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।